फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naming controversy: Shiv Sena bent on naming Navi Mumbai airport after Bal Thackeray, Union minister in favor of public

नामकरण विवाद: शिवसेना नवी मुंबई हवाई अड्डा बाल ठाकरे के नाम करने पर अड़ी तो केंद्रीय मंत्री जनता के पक्ष में

Fri, 09 Jul 2021 09:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 09 Jul 2021 09:19 PM IST
सार

अब नवी मुंबई एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर शिवसेना व भाजपा में ठन सकती है। केंद्रीय मंत्री  कपिल पटिल इसे डीबी पाटिल के नाम करने के पक्ष में है, वहीं शिवसेना बाल ठाकरे के नाम करना चाहती है। 
 

विज्ञापन
Naming controversy: Shiv Sena bent on naming Navi Mumbai airport after Bal Thackeray, Union minister in favor of public
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

महाराष्ट्र में अब एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर शिवसेना व भाजपा में तकरार हो सकती है। नवी मुंबई में बन रहे एयरपोर्ट का नामकरण शिवसेना ने बाल ठाकरे के नाम करने का निर्णय किया है। जबकि स्थानीय लोग व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल डीबी पाटिल के नाम पर करने के पक्ष में है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद कपिल पाटिल ने नवी मुंबई के निर्माणाधीन हवाई अड्डे का नामकरण स्थानीय दिवंगत नेता डी बी पाटिल के नाम पर रखने की स्थानीय लोगों की मांग का समर्थन किया है। शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में इस परियोजना की घोषणा की है। यह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकल्प होगी। शिवसेना ने कहा है कि इसका नामकरण शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि हवाई अड्डे का नाम डी बी पाटिल के नाम पर होना चाहिए। ठाणे जिले के भिवंडी से लोकसभा सदस्य कपिल पाटिल 2015 में लोकसभा में भी यह मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा 'माटी पुत्रों की मांग है कि हवाई अड्डे का नाम डीबी पाटिल के नाम पर रखा जाए जिन्होंने परियोजना से प्रभावित होने वालों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी थी। हवाई अड्डे के लिए स्थानीय लोगों ने (अपनी जमीन का) बलिदान दिया है। उनकी मांग का सम्मान किया जाना चाहिए। हम देख रहे हैं कि सरकार का रुख क्या होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाणे-रायगड इलाके के कई स्थानीय नेता एवं संगठन हवाई अड्डे का नामकरण डी बी पाटिल के नाम पर किए जाने की मांग करते आ रहे हैं। हालांकि सत्तारूढ़ शिवसेना ने बाल ठाकरे के नाम करने का एलान किया है। ऐसे में नए हवाई अड्डे के नामकरण को लेकर तकरार बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed