{"_id":"5cdf2d26bdec22072a55341e","slug":"naidu-meets-yechury-kejriwal-gathered-in-mission-coalition-will-meet-with-maya-akhilesh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन गठबंधन के लिए येचुरी-केजरी के बाद राहुल से मिलने पहुंचे चंद्रबाबू, माया-अखिलेश से भी मिलेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिशन गठबंधन के लिए येचुरी-केजरी के बाद राहुल से मिलने पहुंचे चंद्रबाबू, माया-अखिलेश से भी मिलेंगे
Sat, 18 May 2019 10:15 AM IST
Avdhesh Kumar
नई दिल्ली/लखनऊ, ब्यूरो
नई दिल्ली/लखनऊ, ब्यूरो
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 18 May 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal, chandrababu naidu
- फोटो : फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का प्रचार खत्म होते ही विपक्ष गठबंधन की कवायद में जुट गया है। चुनाव बाद गठबंधन के मिशन पर जुटे तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी से भी मिले थे।
विज्ञापन
Delhi: Andhra Pradesh CM N. Chandrababu Naidu arrives at Congress President Rahul Gandhi's residence. pic.twitter.com/1oSUqayFBJ
— ANI (@ANI) May 18, 2019
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू शनिवार को ही लखनऊ जाएंगे, जहां बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलेंगे। सपा-बसपा गठबंधन के बाद राजनीतिक हल्कों, खासतौर से गैर भाजपा खेमे में दिल्ली में सरकार बनाने में इन दोनों दलों की अहम भूमिका मानी जा रही है।
विज्ञापन