{"_id":"5d80a9068ebc3e016c1395aa","slug":"naidu-demands-cbi-probe-in-the-death-of-former-assembly-speaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेशः पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत के मामले में नायडू ने की सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेशः पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत के मामले में नायडू ने की सीबीआई जांच की मांग
Tue, 17 Sep 2019 03:08 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 17 Sep 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख के चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कोडेला शिव प्रसाद राव के कथित आत्महत्या मामले को हत्या करार देते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की। नायडू ने कहा कि उन घटनाक्रमों की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए जिनकी वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
राव की मौत के लिए प्रदेश की वाई एस जगन मोहन रेड्डी की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए नायडू ने कहा, मैंने अपने कैरियर में 11 मुख्यमंत्री देखे हैं और मैंने खुद सालों तक यह पद संभाला है । मैंने कभी ऐसा मुख्यमंत्री (जगन मोहन रेड्डी) नहीं देखा। यह मामला (आत्महत्या) और कुछ नहीं बल्कि सरकार द्वारा की गयी हत्या है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए । देश के बुद्धिजीवियों को सरकार के रवैये पर बहस करनी चाहिए। चश्मदीदों के मुताबिक राव द्वारा आत्महत्या किए जाने का संदेह है।
विज्ञापन