{"_id":"67dbdeed8b1e4c3fa80db325","slug":"nagpur-violence-situation-becoming-normal-many-areas-curfew-restriction-ease-updates-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagpur Violence: हिंसा के बाद शहर के हालात हो रहे सामान्य, कई इलाकों से हटाया गया कर्फ्यू, कई जगह दी गई ढील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nagpur Violence: हिंसा के बाद शहर के हालात हो रहे सामान्य, कई इलाकों से हटाया गया कर्फ्यू, कई जगह दी गई ढील
Thu, 20 Mar 2025 03:19 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 20 Mar 2025 03:19 PM IST
सार
कड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा और यशोधरानगर इलाकों में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। इस दौरान नागरिक आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
नागपुर हिंसा के बाद हालात हो रहे सामान्य
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागपुर में हुई हिंसा के बाद शहर के हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कई इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी है। साथ ही कुछ इलाकों से कर्फ्यू पूरी तरह से हटा दिया गया है। प्रशासन ने बताया, नागपुर शहर के नंदनवन और कपिल नगर इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है। वहीं, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा और यशोधरानगर इलाकों में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। इस दौरान नागरिक आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं। हालांकि अगले आदेश तक कोतवाली, गणेशपेठ और तहसील पुलिस थाना सीमा में कर्फ्यू पहले की तरह लागू रहेगा।
नागपुर पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने बताया कि 'कपिलवन और नंदनगढ़ पुलिस थानों से कर्फ्यू हटा दिया गया है। 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 11 नाबालिग हैं। उसकी (मुख्य आरोपी फहीम खान) दो-तीन जगह मूवमेंट देखी गई है। आगे की जांच चल रही है।'
भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
नागपुर में हुई हिंसा के बाद महाराष्ट्र साइबर विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 140 से अधिक पोस्ट और वीडियो की पहचान की है। जिनसे आपत्तिजनक सामग्री शेयर की गई थी। इन पोस्ट के जरिए भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप है। महाराष्ट्र साइबर विभाग उन सभी व्यक्तियों की पहचान करेगा और उन पर मुकदमा चलाएगा जो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का गलत इस्तेमाल करके सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। साइबर विभाग ने कहा है कि भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मौलाना शहाबुद्दीन बोले: नागपुर हिंसा की जिम्मेदार फिल्म छावा... जिसे देख भड़क रहे हिंदू नौजवान, लगाई जाए रोक
अब तक 69 लोगों की गिरफ्तारी
हिंसा के मामले में अब तक 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता फहीम खान और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के आठ कार्यकर्ता भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार रात हुई हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें तीन डीसीपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। हिंसा के दौरान दंगाइयों ने वाहनों को नुकसान पहुंचाया, पेट्रोल बम और पत्थर फेंके, पुलिसकर्मियों पर हमला किया और घरों पर तोड़फोड़ की। विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान अफवाह फैली कि विरोध प्रदर्शन में एक धार्मिक ग्रंथ की आयतें लिखीं चादर जलाई गई, जिससे हिंसा भड़क गई। हालांकि जांच में साफ हो गया है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था और ये झूठी अफवाह थी।
ये भी पढ़ें- नागपुर हिंसा: 'बाकी सब माफ, ये नहीं...कब्र से भी खोदकर निकालेंगे'; पुलिस पर हमले को लेकर विधानसभा में फडणवीस
संबंधित वीडियो