फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagpur Mayor Sandip Joshi two bike-borne miscreants fired three bullets at him

महाराष्ट्र: बाल-बाल बचे नागपुर मेयर, शादी की सालगिरह पार्टी के बाद लौटते वक्त हमला

Wed, 18 Dec 2019 09:47 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: अजय सिंह Updated Wed, 18 Dec 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
Nagpur Mayor Sandip Joshi two bike-borne miscreants fired three bullets at him
मेयर संदीप जोशी - फोटो : ANI

नागपुर के महापौर संदीप जोशी की कार पर वर्धा रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोलियां चलाईं। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा मंगलवार देर रात करीब 11 बजकर 59 मिनट पर हुआ, जब जोशी अपने परिवार के साथ अपनी शादी की 24वीं सालगिरह का जश्न मना एक रेंस्तरां से लौट रहे थे।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जोशी के 30 से अधिक दोस्त उस पार्टी में शामिल हुए थे और वे सब 10-15 वाहन से वापस लौट रहे थे। काफिले में जोशी की कार सबसे पीछे थे। जैसे ही उनकी कार बाहरी रिंग रोड और वर्धा रोड के एक जंक्शन पर पहुंची तब मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उनके वाहन पर तीन गोलियां चलाईं और फरार हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक गोली उनकी कार की चालक की खिड़की पर लगी, एक पीछे की सीट की खिड़की पर और तीसरी गोली कार की पीछे की विंडशील्ड पर लगी। अधिकारी ने कहा कि जोशी को कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने तुरंत कार रोक कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बेल्थरा रोड पुलिस थाने के सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने साक्ष्य एकत्र किए। संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र कदम भी देर रात मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज देख रही है और हमलावरों की बाइक के पंजीकृत नंबर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों ने हेल्मट पहने थे और पीछे बैठे व्यक्ति ने मेयर के वाहन पर गोली चलाई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में जोशी को नागपुर नगर निगम की शिकायत पेट्टी में दो पत्र मिले थे, जिसमें शहर से अतिक्रमण हटाने पर उसके गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।


उन्होंने बताया कि पिछले महीने उनके आवास से उनका आधिकारिक वाहन भी चोरी हो गया था लेकिन वह अगले दिन ही मिल गया था। कार चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed