फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagpur factory blast: Safety lapses found 3 booked Latest News Update

Nagpur Factory Blast: नागपुर फैक्टरी विस्फोट मामले में सुरक्षा संबंधी खामियां पाई गईं; तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 14 Apr 2025 01:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 14 Apr 2025 01:43 PM IST
सार

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार को एल्युमीनियम इकाई में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई थी। विस्फोट शाम सात बजे उमरेड एमआईडीसी में एमएमपी एल्युमीनियम इंडस्ट्रीज में हुआ था। धमाका इतना जोरदार था कि करीब एक किलोमीटर दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था। 

विज्ञापन
Nagpur factory blast: Safety lapses found 3 booked Latest News Update
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नागपुर में एल्युमीनियम उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी में सुरक्षा संबंधी खामियां पाई गई हैं। यहां पिछले हफ्ते हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई थी। फैक्टरी के तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के उमरेड एमआईडीसी में एमएमपी एल्युमीनियम इंडस्ट्रीज में 11 अप्रैल को विस्फोट हुआ था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में था मेहुल चोकसी, ईडी-सीबीआई की रणनीति के आगे पस्त हो गया भगोड़ा
विज्ञापन


80 प्रतिशत झुलसे दो अन्य कर्मचारियों की हालत गंभीर
बताया गया कि पांचों मृतक कर्मचारी नागपुर जिले के निवासी थे। उनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी। लगभग 80 प्रतिशत झुलसे दो अन्य कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए शनिवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की जान जोखिम में पड़ी
उमरेड़ पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय (डीआईएसएच) की एक रिपोर्ट के अनुसार फैक्टरी प्रबंधन कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध कराने में विफल रहा। इससे कर्मचारियों की जान जोखिम में पड़ी। रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने बताया कि हाल ही में कंपनी में शामिल हुए दो कर्मचारियों को साइट पर काम करने की अनुमति देने से पहले कोई सुरक्षा प्रशिक्षण नहीं दिया गया था। 

यह भी पढ़ें- भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत की प्रत्यर्पण की अपील के बाद कार्रवाई

अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने रविवार को कंपनी के दो प्रबंधकों और एक सुरक्षा प्रभारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) (लापरवाही से मौत), 287 (आग या ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 125(बी) (लापरवाही या लापरवाही के कारण दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed