नागपुरः नाव में सेल्फी लेना पड़ा महंगा, 11 डूबे, 7 लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में नाव पलटने से 11 युवक डूब गए, जिसमें 7 युवक लापता हो गए थे। मौके पर बचाव दल लगातार लापता लोगों की खोज में जुटे हुए हैं। बचाव दलों के हाथ अभी तक 5 डेड बॉडी हाथ लगी हैं। हालांकि 3 अभी भी लापता हैं। हादसा वेना बांध पर हुआ है।
#UPDATE Nagpur boat capsize incident: 5 bodies found, 3 still missing.
— ANI (@ANI_news) July 10, 2017
हालांकि हादसे का शिकार हुए तीन लोगों को बचाव दल की ओर से सुरक्षित निकाला गया है। खबर के मुताबिक हादसे का शिकार हुए लोग पिकनिक मनाने यहां आए थे। वो हादसे के वक्त नाव पर सवार युवक सेल्फी ले रहे थे, जिससे नाव का बैलेंस बिगड़ गया और सभी बांध में लोग डूब गये। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस और बचाव दल प्रभावी है। हादसे का शिकार हुए तीन युवक खुद तैरकर बाहर निकले थे।
Nagpur boat capsize incident, early morning #visuals, one body recovered, three rescued, seven missing, rescue operations underway. pic.twitter.com/27fsewk9fs
— ANI (@ANI_news) 10 July 2017
2 teams are here for rescue ops. Few boys had come for picnic, they took fishing boat that capsized: Suresh Bhoyat, Additl. SP Nagpur Rural pic.twitter.com/Vo4NocCRuH
— ANI (@ANI_news) 10 July 2017
नागपुर ग्रामीण के एडिशनल एस. पी. सुरेश भोयात ने बताया कि बचाव दल की दो टीमें काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये युवक यहां पिकनिक मनाने के लिए आए थे और उन्होंने मछली पकड़ने वाली नाव ली थी। आपको बता दें कि घटना स्थल यानि की वेना बांध पर बोटिंग करने पर सख्त रोक लगाई गयी हुई है लेकिन इसके बावजूद वहां धड़ल्ले से वोटिंग होती है। जानकारी के मुताबकि यहां पर लगभग एक साल में चार हादसे हो चुके हैं।