{"_id":"5f3da8148ebc3e41103b94fd","slug":"nagaland-opposition-party-npf-withdrawn-from-joint-legislative-forum-jlf-on-naga-peace-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड: नगा शांति मुद्दे पर बने संयुक्त मंच से पीछे हटा एनपीएफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नगालैंड: नगा शांति मुद्दे पर बने संयुक्त मंच से पीछे हटा एनपीएफ
Thu, 20 Aug 2020 04:01 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 Aug 2020 04:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
नगालैंड में विपक्षी दल नगा पब्लिक फ्रंट (एनपीएफ) नगा शांति मुद्दे पर बने संयुक्त विधायक मंच (जेएलएफ) से खुद पीछे हट गया। एनपीएफ ने कहा, मंच मुद्दे का समाधान करने में असफल रहा है। जेएलएफ से अलग होने का फैसला दीमापुर में विपक्षी नेता टीआर जेलियांग के आवास पर मंगलवार को हुई एनपीएफ के विधायक दल की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
एनपीएफ ने हालांकि, जोर देकर कहा कि वह मामले के शीघ्र समाधान के लिए सक्रिय सहायक की की भूमिका जारी रखेगा। बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि गत 23 साल में नगा राजनीतिक समस्या को सुलझाने के लिए एनपीएफ ने विभिन्न चरणों में सक्रिय भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
एनपीएफ स्वेच्छा से जेएलएफ का हिस्सा इस उम्मीद से बना था कि यह आकांक्षाओें के अनुरूप समस्या के समाधान के लिए काम करेगा। हालांकि, 18 सितंबर 2018 को जेएलएफ के पुनर्गठन के बाद मौजूदा सरकार की अनिच्छा की वजह से इसमें कोई प्रगति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 60 सदस्यीय विधानसभा के सभी सदस्य जेएलएफ के सदस्य हैं। इस मंच की 20 सदस्यीय कोर समिति भी है जिसमें एनपीएफ के पांच विधायक सदस्य हैं।