फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland MP's son-in-law held, 'missing' Rs 3.5 crore cash found

नागालैंडः सांसद के दामाद के पास मिले  'गुम' हुए 3.5 करोड़, अरेस्ट  

Thu, 24 Nov 2016 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Nov 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
Nagaland MP's son-in-law held, 'missing' Rs 3.5 crore cash found
काला धन (Demo pic)
हरियाणा के हिसार से चार्टर्ड प्लेन से नागालैंड लाए गए पुराने नोट वाले 3.5 करोड़ जिस नाटकीय अंदाज में गुम हुए थे अब उतने ही नाटकीय अंदाज में मिल भी गए हैं।  500 और 1000 के पुराने नोट भरे बैग को मंगलवार को दीमापुर से जब्त से किया गया था जो इसके बाद गुम हो गया था। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, नागालैंड पुलिस चीफ एलएल डोंगेल का कहना है, 'सीआईएसएफ द्वारा जब्त की गई रकम आयकर विभाग को सौंप दी गई थी। आयकर विभाग ने यह रकम इसके दावेदार नागा बिजनेसमैन अनंतो जिमोमी को सौंप दी, जिन्होंने अपना आयकर छूट का प्रमाणपत्र पेश किया था।' 
विज्ञापन


जिमोमी निफियू रियो के दामाद हैं। रियो राज्य के एकमात्र लोकसभा सांसद हैं और केंद्र में एनडीए सरकार के सहयोगी भी हैं। मंगलवार को जब दीमापुर से 3.5 करोड़ रुपए पकड़े गए तो सनसनी मच गई थी। इससे साफ हो गया था कि कुछ लोग पूर्वोत्तर के लिए बने कुछ खास कानूनों का लाभ उठाकर काले धन को सफेद करने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन


 

क्या इसलिए काला धन पूर्वोत्तर भेज रहे हैं लोग?

Nagaland MP's son-in-law held, 'missing' Rs 3.5 crore cash found
ब्लैक मनी
दरअसल आयकर कानूनों में अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई हैं। इन आयकर श्रेणियों के हिसाब से कुछ विशेष वर्गों को करों में छूट का प्रावधान है। पूर्वोत्तर राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के लोगों को आयकर से छूट मिली हुई है। 

जिन लोगों को आयकर से छूट मिली हैं उनमें असम के उत्तरी कचार पहाड़ी क्षेत्र और मिकिर पहाड़ी क्षेत्र, मेघालय के खासी , गारो पहाड़ियां और जयंतिया हिल्स, जम्मू-कश्मीर के लद्दाख की निवासी अनुसूचित जनजातियां शामिल हैं। आयकर कानून के हिसाब से इनको किसी भी स्रोत से आय या कहीं से भी मिले लाभांश या ब्याज पर कर अदा करने से छूट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed