फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland: Major operation of Assam Rifles on India-Myanmar border huge quantity of weapons recovered

नगालैंड: भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स का बड़ा ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Mon, 29 Apr 2024 09:09 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Mon, 29 Apr 2024 09:09 PM IST
सार

असम राइफल्स ने यह ऑपरेशन सुबह शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन में 11 मोर्टार ट्यूब (81 मिमी) चार ट्यूब (106 मिमी) 10 पिस्तौल, 198 रेडियो सेट, एक सैटेलाइट फोन सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। एक केनबो बाइक, एक बोलेरो गाड़ी और अन्य युद्ध जैसे सामान बरामद हुए।

विज्ञापन
Nagaland: Major operation of Assam Rifles on India-Myanmar border huge quantity of weapons recovered
भारी मात्रा में हथियार बरामद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

असम राइफल्स ने नगालैंड में भारत-म्यांमार सीमा पर सोमवार को बड़ा ऑपरेशन कर किसी बड़े साजिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सेना से पूरे इलाके को घेरकर ह्रहद तलाशी अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर, असम राइफल्स ने सोमवार को नागालैंड के मोन जिले में भारत म्यांमार सीमा के करीब भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध जैसे भंडार का भांडाफोड़ किया।
विज्ञापन


असम राइफल्स ने यह ऑपरेशन सुबह शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन में 11 मोर्टार ट्यूब (81 मिमी) चार ट्यूब (106 मिमी) 10 पिस्तौल, 198 रेडियो सेट, एक सैटेलाइट फोन सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। एक केनबो बाइक, एक बोलेरो गाड़ी और अन्य युद्ध जैसे सामान बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा के करीब इन भारी क्षमता वाले सैन्य ग्रेड हथियारों की बरामदगी असम राइफल्स द्वारा चल रहे सीमा सीलिंग ऑपरेशन के लिए एक बड़ी सफलता है। यह बरामदगी क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे तत्वों के नापाक मंसूबों के लिए भी एक बड़ा झटका है। सैन्य श्रेणी के हथियारों और हैंड हेल्ड रेडियो सेट (लगभग 200) की बरामदगी से पता चलता है कि किस तरह से सीमा के पास हथियारों का जखीरा एकत्रित किया जा रहा था। पकड़े गए व्यक्ति और बरामद सामान को नगालैंड पुलिस को सौंप दिया गया है। माना जा रहा है कि अगर समय रहते असम राइफल्स के जवान इसका भंडाफोड़ नहीं करते तो क्षेत्र में बड़ी तबाही मच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed