{"_id":"61af1913588846078a149add","slug":"nagaland-killing-konyak-union-announced-seven-day-mourning-hornbill-festival-2021-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड हिंसा: 14 ग्रामीणों की हत्या के विरोध कोनयाक यूनियन मनाएगा सात दिन का शोक, राज्य सरकार ने रद्द किया हार्नबिल महोत्सव ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नगालैंड हिंसा: 14 ग्रामीणों की हत्या के विरोध कोनयाक यूनियन मनाएगा सात दिन का शोक, राज्य सरकार ने रद्द किया हार्नबिल महोत्सव
Tue, 07 Dec 2021 01:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:49 PM IST
सार
कोनयाक यूनियन ने चेतावनी दी है कि सात दिन के शोक के दौरान सुरक्षा बलों की ओर से किसी भी प्रकार की गश्त नहीं की जाएगी। उधर, राज्य सरकार ने हार्नबिल महोत्सव को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
नगालैंड में गोलीबारी
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगालैंड में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 14 ग्रामीणों की मौत का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब राज्य के सबसे बड़े जनजाति समूह कोनयाक यूनियन ने मोन जिले में एक दिन का बंद बुलाया है। इसके अलावा बुधवार से सात दिन तक ग्रामीणों की मौत का शोक भी मनाया जाएगा। इसके साथ कोनयाक यूनियन ने सुरक्षा बलों को चेतावनी दी है कि शोक की अवधि में कोनयाक क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद भी गश्त की जाती है तो किसी भी प्रकार की घटना के लिए वे ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
असम राइफल्स को हटाए जाने की मांग
कोनयान यूनियन की ओर से मांग की गई है कि असम राइफल्स को मोन जिले की सुरक्षा से तुरंत हटा दिया जाए क्योंकि सुरक्षाकर्मी यहां के नागरिकों की रक्षा करने में नाकामियाब साबित हुए हैं। इसके अलावा मांग की गई है कि पूरे पूर्वोत्तर से सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम को हटा दिया जाए।
विज्ञापन
एसआईटी में होंगे नगालैंड पीपुल्स के दो सदस्य
उधर, मामले की जांच के लिए केंद्र की ओर से राष्ट्रपति को पत्र लिखकर विशेष जांच दल(एसआईटी) गठित किए जाने की मांग की है। इस एसआईटी में नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन के भी दो सदस्य शामिल होंगे। केंद्र ने इस एक महीने के भीतर इस जांच को पूरी करने को कहा है।
विज्ञापन
हार्नबिल महोत्सव रद्द
नगालैंड में 14 ग्रामीणों की मौत के बाद राज्य सरकार ने हार्नबिल महोत्सव को रद्द कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि मृतक लोगों के सम्मान और उनके परिवार के शोक में एकजुट होने के लिए हार्नबिल महोत्सव को रद्द किया जाता है। यह महोत्सव दस दिन तक चलता है, जिसमें सभी जनजातियां एक मंच पर आकर नगालैंड की संस्कृति का प्रदर्शन करती हैं।