फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland: Hundred Millionaires also in the Election field, the former CM K L Chishi is the richest

नगालैंड चुनाव: मैदान में कई करोड़पति उम्मीदवार, पूर्व मुख्यमंत्री के पास है इतनी संपत्ति

Sun, 18 Feb 2018 08:19 PM IST
रीता तिवारी, अमर उजाला, कोहिमा
रीता तिवारी, अमर उजाला, कोहिमा Updated Sun, 18 Feb 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
Nagaland: Hundred Millionaires also in the Election field, the former CM K L Chishi is the richest

नगालैंड में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में लगभग हर सीट पर करोड़पति उम्मीदवार ही एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। राज्य की 60 सीटों के लिए इस बार किस्मत आजमाने वाले 195 में से 100 यानी आधे से अधिक उम्मीदवार करोड़पति हैं। 

विज्ञापन


बीते विधानसभा चुनाव में करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या कुल उम्मीदवारों की 46.8 फीसदी थी। पूर्व मुख्यमंत्री के. एल. चिशी इन उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा अमीर हैं। वह भाजपा के टिकट पर अतोईजू सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास 38.16 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने हलफनामे में कहा है कि उनको खेती और रबर प्लांटनेशन से आय होती है। हालांकि साल 2013 के मुकाबले चिशी की संपत्ति 11 करोड़ कम हुई है। वर्ष 2013 में उन्होंने 50.19 करोड़ की संपत्ति होने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिशी के बाद एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी (एनडीपीपी) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नेफ्यू रियो का नंबर है। उनके पास करीब 28.15 करोड़ की संपत्ति है। उनकी पार्टी ने इस बार भाजपा से चुनावी तालमेल किया है। रियो पिछले हफ्ते निर्विरोध चुने जा चुके हैं। हालांकि पिछली बार के मुकाबले उनकी भी संपत्ति घटी है।  

जेलियांग के पास 3.19 करोड़ रुपये की संपत्ति
मुख्यमंत्री और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के नेता टी. आर. जेलियांग के पास 3.19 करोड़ की संपत्ति है। इसी तरह पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सीएलजान के पास 14.30 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।

एनपीएफ के सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार 
सौ करोड़पति उम्मीदवारों में से 13 की संपत्ति 10 करोड़ या उससे ज्यादा है। सबसे ज्यादा 41 करोड़पति उम्मीदवार सत्तारूढ़ एनपीएफ की ओर से चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 


एनडीपीपी के 22 उम्मीदवार करोड़पति
एनडीपीपी के 22 उम्मीदवार, भाजपा के नौ, कांग्रेस के छह, एनसीपी का एक, जदयू के छह एवं लोजपा के नौ उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसके अलावा छह करोड़पति निर्दलीय के तौर पर भी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed