फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland Hornbill Festival: Vice President Jagdeep Dhankhar said - Indians are proud of their tribal culture

Nagaland Hornbill Festival: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले- भारतीयों को अपनी आदिवासी संस्कृति पर गर्व

Thu, 01 Dec 2022 06:58 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा
अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 01 Dec 2022 06:58 PM IST
सार

Nagaland Hornbill Festival: उपराष्ट्रपति किसामा में प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव के 23वें संस्करण का उद्घाटन करने के एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उपराष्ट्रपति ने नगालैंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ महोत्सव की शुरुआत की घोषणा करने के लिए उद्घाटन घंटा बजाया...

विज्ञापन
Nagaland Hornbill Festival: Vice President Jagdeep Dhankhar said - Indians are proud of their tribal culture
Nagaland Hornbill Festival- Vice President Jagdeep Dhankhar - फोटो : Agency

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा गुरुवार को नगालैंड की राजधीन दिमापुर के निकट नगा हेरिटेज विलेज किसामा में कहा, भारत संस्कृति की भूमि है और भारतीयों को अपनी आदिवासी संस्कृति पर गर्व है। नगाओं की अनूठी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की प्रशंसा करते हुए धनखड़ ने कहा, मैं आदिवासी संस्कृति को सलाम करता हूं। मैं आदिवासी ऊर्जा को सलाम करता हूं।

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति किसामा में प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव के 23वें संस्करण का उद्घाटन करने के एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उपराष्ट्रपति ने नगालैंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ महोत्सव की शुरुआत की घोषणा करने के लिए उद्घाटन घंटा बजाया। उन्होंने राज्य के प्राकृतिक सौन्दर्य को मनमोहक बताते हुए रेखांकित किया कि राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिनका पूरा दोहन करने की जरूरत है।

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति के रूप में नागालैंड के अपने पहले दौरे पर आए धनखड़ को उद्घाटन समारोह में सिफी (पारंपरिक नागा टोपी) और अमुला कक्सा (नागा शॉल) से सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, देश में महिलाओं के खिलाफ सबसे कम अपराध दर होने पर नगालैंड की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि राज्य महिला सशक्तीकरण में रास्ता दिखा रहा है। धनखड़ ने कहा कि भारत ने आज से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण कर ली है और अगले वर्ष अप्रैल में राज्य में जी-20 की बैठक होने पर दुनिया नगा आतिथ्य का अनुभव कर सकेगी। इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने त्योहार के उपलक्ष्य में एक डाक टिकट भी जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉर्नबिल फेस्टिवल के उद्घाटन के बाद, उपराष्ट्रपति ने नागा हेरिटेज विलेज, किसामा में आर्ट गैलरी और मोरंग्स का दौरा किया। इससे पहले दिन में, उपराष्ट्रपति ने राजभवन, कोहिमा में नागालैंड के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, उपमुख्यमंत्री वाई पैटन और मंत्रिपरिषद से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed