फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland Election Result 2023: From Chief Minister Rio to Bjp Npf Chief Know Equation of Hot Seats in Nagaland

Nagaland Election: मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जीते, जानिए नगालैंड की हॉट सीटों के नतीजे?

Thu, 02 Mar 2023 08:00 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 02 Mar 2023 08:00 PM IST
सार

नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, एनपीएफ नेता कुझोलुजो निएनु ने जीत दर्ज की है। आइए जानते हैं नगालैंड की हॉट सीट के चुनाव नतीजे

विज्ञापन
Nagaland Election Result 2023: From Chief Minister Rio to Bjp Npf Chief Know Equation of Hot Seats in Nagaland
नगालैंड - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना हो चुकी है। भाजपा और एडीपीपी के गठबंधन ने आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार किया है और सरकार बनाने के लिए तैयार है। एक सीट पर पहले ही भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। चुनाव में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन, एनपीएफ नेता कुझोलुजो निएनु, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना की सीटों के नतीजों पर सभी की नजरें रहीं। आइए जानते हैं नगालैंड की पांच हॉट सीटों में किसे जीत मिली और किसे हार का सामना करना पड़ा...

विज्ञापन

विज्ञापन

उम्मीदवार सीट  नतीजे    
नेफ्यू रियो, उत्तरी अंगामी-ll  जीते
यानथुंगो पैटन ट्युई  जीते
कुझोलुजो निएनु फेक  जीते
तेमजेन इमना एलोंग अलोंगटाकी  जीते
टी.आर. जेलियांग पेरेन  जीते
विज्ञापन

Nagaland Election Result 2023: From Chief Minister Rio to Bjp Npf Chief Know Equation of Hot Seats in Nagaland
neiphiu rio - फोटो : Amar Ujala

ये हैं नगालैंड की पांच हॉट सीटें

1. उत्तरी अंगामी द्वितीय: कोहिमा जिले की उत्तरी अंगामी द्वितीय विधानसभा सीट से नगालैंड के मुख्यमंत्री और एनडीपीपी नेता नेफ्यू रियो जीत गए हैं। रियो इस सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। रियो के खिलाफ कांग्रेस के सेईविली चाचू ने चुनाव लड़ा। नेफ्यू रियो ने 15824 वोटों से जीत दर्ज की है। रियो ने कांग्रेस के सेविले साचू को हराया। 

विज्ञापन

Nagaland Election Result 2023: From Chief Minister Rio to Bjp Npf Chief Know Equation of Hot Seats in Nagaland
नगालैंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

2. ट्युई : भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन ने ट्युई सीट से जीत दर्ज की है। पैटन ने जनता दल यूनाइटेड के सेनचुमो लोथा को 8841 सीटों से जीत दर्ज की। यानथुंगो पैटन भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। यानथुंगो पैटन के खिलाफ कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे।

Nagaland Election Result 2023: From Chief Minister Rio to Bjp Npf Chief Know Equation of Hot Seats in Nagaland
नगालैंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

3. फेक : फेक जिले की फेक विधानसभा सीट से नागा पीपल्स फ्रंट के नेता कुझोलुजो निएनु चुनाव चुनाव मैदान में थे। गुरुवार को आए नतीजों में फेक सीट पर रोचक मुकाबला देखने को मिला और एनपीएफ के कुझोलुजो निएनु ने एनडीपीपी के कुपोता खेसोह के खिलाफ 48 वोटों से जीत दर्ज की। इस सीट पर कुल तीन प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया था। 

Nagaland Election Result 2023: From Chief Minister Rio to Bjp Npf Chief Know Equation of Hot Seats in Nagaland
नगालैंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

4. अलोंगटाकी : मोकोकचुंग जिले की अलोंगटाकी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना एलोंग चुनाव जीत गए हैं। तेमजेन इमना एलोंग ने जनता दल यूनाइटेड के जे.लानु लोंगचर को 3748 वोटों से हराया। तेमजेन अपने वजन और बयानों के चलते काफी चर्चा में रहते हैं। तेमजेन के खिलाफ केवल जेडीयू ने ही अपना प्रत्याशी उतारा था।

Nagaland Election Result 2023: From Chief Minister Rio to Bjp Npf Chief Know Equation of Hot Seats in Nagaland
नगालैंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
5. पेरेन : एनडीपीपी के टीआर जेलियांग ने पेरेन सीट से जीत हासिल की है। जेलियांग ने एनपीएफ के किंगुडी जोसेफ को 9915 वोटों से हराया। पेरेन जिले की पेरेन विधानसभा सीट से एनडीपीपी ने नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री टी.आर. जेलियांग को चुनाव मैदान में उतारा था। टी.आर. जेलियांग सूबे के 10वें मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed