फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland Election: From Chief Minister Rio to BJP-NPF head, know the equation of hot seats of Nagaland

Nagaland Election: मुख्यमंत्री रियो से लेकर BJP-NPF के मुखिया तक, जानें नगालैंड की हॉट सीटों का समीकरण

Mon, 27 Feb 2023 07:55 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 27 Feb 2023 07:55 AM IST
विज्ञापन
सार
यहां 60 सीटों पर कुल 184 प्रत्याशी खड़े हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) का गठबंधन हुआ है। इसके तहत एनडीपीपी ने 40 और भाजपा ने 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इसके अलावा कांग्रेस और एनपीएफ अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने 23 और एनपीएफ ने 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 19 निर्दलीय प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है।
 
loader
Nagaland Election: From Chief Minister Rio to BJP-NPF head, know the equation of hot seats of Nagaland
नगालैंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगालैंड में विधनसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं एनपीएफ और कांग्रेस अभी दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए हैं। अगर यही रुझान आंकड़ों में बदलते हैं तो राज्य में एक बार फिर एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन की सरकार बन जाएगी। 


यहां 60 सीटों पर कुल 184 प्रत्याशी मैदान में हैं, हालांकि आज 59 सीटों पर ही मतदान हो रहा है। एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) का गठबंधन हुआ है। इसके तहत एनडीपीपी ने 40 और भाजपा ने 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इसके अलावा कांग्रेस और एनपीएफ अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने 23 और एनपीएफ ने 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 19 निर्दलीय प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है।


गौरतलब है कि नगालैंड की जुन्हेबोटो जिले की आकुलुटो सीट से भाजपा प्रत्याशी और निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध जीत गए हैं। चुनाव में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन, एनपीएफ नेता कुझोलुज़ो निएनु, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना तक अपनी ताल ठोक रहे हैं। आइए जानते हैं नगालैंड की पांच हॉट सीटों का पूरा समीकरण...
 

ये है नगालैंड की पांच हॉट सीटें

1. उत्तरी अंगामी द्वितीय : कोहिमा जिले की उत्तरी अंगामी द्वितीय विधानसभा सीट से नगालैंड के मुख्यमंत्री और एनडीपीपी नेता नेफ्यू रियो खुद मैदान में हैं। रियो के खिलाफ कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा है। कांग्रेस के टिकट पर यहां से सेईविली चाचू चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों के अलावा कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है। मतलब साफ है कि लड़ाई सीधी मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच है। 

2. ट्युई : वोखा जिले की ट्युई विधानसभा सीट से सूबे के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन चुनाव लड़ रहे हैं। यानथुंगो पैटन भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और भाजपा के टिकट पर ही मैदान में भी हैं। यानथुंगो पैटन के खिलाफ कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। एक-एक जेडीयू और आरजेडी के प्रत्याशी हैं, जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है। 

3. फेक : फेक जिले की फेक विधानसभा सीट से नागा पीपल्स फ्रंट के नेता कुझोलुज़ो निएनु चुनाव लड़ रहे हैं। इनके खिलाफ एनडीपीपी ने कुबोटा खेसोह और कांग्रेस ने ज़चिल्हु रिंगा वदेओ को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कुल तीन प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया है। 

4. अलोंगटाकी : मोकोकचुंग जिले की अलोंगटाकी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना एलोंग चुनाव लड़ रहे हैं। तेमजेन अपने वजन और बयानों के चलते काफी चर्चा में रहते हैं। तेमजेन के खिलाफ केवल जेडीयू ने ही अपना प्रत्याशी उतारा है। जेडीयू की तरफ से जे लानू लोंगचर चुनाव लड़ रहे हैं। मतलब सीधी लड़ाई इन्हीं दोनों के बीच है। 

5. पेरेन : पेरेन जिले की पेरेन विधानसभा सीट से एनडीपीपी ने नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री टी.आर. जेलियांग चुनाव लड़ रहे हैं। टी.आर. जेलियांग सूबे के 10वें मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। इस सीट से तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।   
 

57 प्रत्याशियों के पास पांच करोड़ से ज्यादा की दौलत
नगालैंड में चुनाव लड़ रहे 184 में से 116 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनके पास 5.13 करोड़ रुपये की औसत संपत्ति है। 57 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास पांच करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। 32 प्रत्याशियों के पास दो से पांच, 48 प्रत्याशियों के पास 50 लाख से दो करोड़ रुपये की संपत्ति है। 27 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास 10 लाख से 50 लाख रुपये तक की संपत्ति है। 20 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास 10 लाख या इससे कम की संपत्ति है। 

सात दागी मैदान में 
184 में से सात प्रत्याशी दागी हैं। यहां राइजिंग पीपल्स पार्टी ने केवल एक सीट पर प्रत्याशी उतारा है और वह भी दागी है। इसके अलावा एनडीपीपी के दो, कांग्रेस, एनपीएफ, भाजपा के एक-एक प्रत्याशी दागी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed