{"_id":"5e2a16448ebc3e7d6711444c","slug":"nagaland-cm-neiphiu-rio-said-naga-people-are-safe-under-new-citizenship-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए नागरिकता कानून पर बोले नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, 'नगा पूरी तरह संरक्षित'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नए नागरिकता कानून पर बोले नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, 'नगा पूरी तरह संरक्षित'
Fri, 24 Jan 2020 03:25 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 24 Jan 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
नेफ्यू रियो (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने बृहस्पतिवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के तहत नगा ‘पूरी तरह से संरक्षित’ हैं। यहां छात्रों के एक समूह को संबोधित करते हुए रियो ने कहा कि नगा नेताओं को विधेयक पारित होने से पहले गृहमंत्री अमित शाह के साथ चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया गया था।
विज्ञापन
इसमें गैर सरकारी संगठन, छात्र नेता और राजनीतिक दल के नागरिक समाज के नेता शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाह ने राज्य के नेताओं को आश्वासन दिया था कि इसमें छठी अनुसूची आदिवासी राज्यों के लिए छूट दी जाएगी और विधेयक के संसद में पेश किए जाने पर इसे मुख्य कॉपी में डाला जाएगा।
विज्ञापन
रियो ने कहा कि हम उन लोगों के साथ सहानुभूति रखते हैं, जिन्हें सीएए का डर है, लेकिन हमें लगता है कि अब हम पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दशकों पुराने नगा राजनीतिक मुद्दे पर सीएम ने कहा कि हर बात पर चर्चा की गई है और अब गेंद हमारे पाले में है।
विज्ञापन