{"_id":"5a9b6b074f1c1b0a7b8ba1d7","slug":"nagaland-assembly-elections-mos-kiren-rijiju-says-beef-ban-is-not-issue-bjp-want-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड चुनाव: रिजिजू बोले- बीफ कोई मुद्दा नहीं, BJP सिर्फ विकास चाहती है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नगालैंड चुनाव: रिजिजू बोले- बीफ कोई मुद्दा नहीं, BJP सिर्फ विकास चाहती है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
किरण रिजिजू
- फोटो : ANI
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नागालैंड में भाजपा करीब-करीब सरकार बनाने की ओर है और यहां कभी राजनीतिक मुद्दा बन चुके बीफ पर फिर सवाल उठे हैं। बीफ को लेकर विवादित बयान दे चुके केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से पूछा गया कि बीफ बैन पर क्या कहेंगे?
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजिजू ने कहा कि बीफ कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस ने इसे भूनाने की कोशिश की थी, लेकिन भाजपा सिर्फ नागालैंड के विकास पर ध्यान केंद्रीत करना चाहती है।
विज्ञापन
बता दें कि नागालैंड विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों ने 30 सीटें हासिल की है, जबकि एनपीएफ ने 27 सीटें हासिल की है और कांग्रेस का शून्य पर रही है। साथ ही अन्य 3 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं।
विज्ञापन
नायडु ने दिया बीफ पर ये बयान
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडु ने एक कार्यक्रम के दौरान बीफ पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बीफ और किस फेस्टिवल को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि अगर आपको बीफ खाना है तो खाइए, इसके फेस्टिवल मनाये जाने की क्या जरूरत है। इसी तरह उन्होंने किस फेस्टिवल पर भी सवाल उठाया। उपराष्ट्रपति मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स ऐंड इकॉनमिक्स के प्लैटिनम जुबली प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे थे। वेंकैया नायडू ने कहा कि अगर आपको बीफ खाना है तो खाइए, इसके लिए फेस्टिवल मनाने की क्या जरूरत है।
अगर आपको किस करना है तो करिए लेकिन फेस्टिवल आयोजित करने या किसी की इजाजत लेने की क्या जरूरत है। उन्होंने अफजल गुरु का भी जिक्र करते हुए कहा कि लोग अफजल गुरु का नाम जपते रहते हैं। यह क्या हो रहा है। उसने हमारी संसद पर हमला करने की कोशिश की थी।