{"_id":"5a9cd9894f1c1b05738ba977","slug":"nagaland-assembly-elections-bjp-ndpp-leader-neiphiu-rio-ndp","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड में सियासी उठा पटक जारी, BJP के बाद NDP ने भी किया बहुमत का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नगालैंड में सियासी उठा पटक जारी, BJP के बाद NDP ने भी किया बहुमत का दावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगालैंड में सरकार बनाने को लेकर चल रही उठा-पठक के बीच एक नया मोड़ आ गया है। निवर्तमान मुख्यमंत्री और एनपीएफ के नेता टी आर जेलियांग ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने अपनी सरकार फिर से बनाने के लिए राज्य के गवर्नर पी बी आचार्य के सामने बहुमत का पक्ष रखा है। जेलियांग के मुताबिक उनके पास 60 सदस्यीय विधानसभा में विधायकों का बहुमत है और वे सरकार बना सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल एनडीपीपी के नेता नेफ्यू रियो भी बहुमत का पक्ष लेकर गवर्नर के पास पहुंचे। दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद आचार्य ने कहा, 'दोनों ने बहुमत का दावा किया गया है, लेकिन उन्होंने विधायकों के हस्ताक्षर लाने के लिए 48 घंटे का समय दिया है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक एनडीपीपी और एनपीएफ ने करीब 32 विधायकों के साथ होने का दावा किया है।
विज्ञापन
इससे पहले आचार्य एनडपीपी नेता रियो को 32 विधायकों के हस्ताक्षर कल तक सौंपने की कह चुके हैं। बता दें कि एनडीपीपी और भाजपा को क्रमश: 18 और 12 सीटें मिली हैं। साथ ही जनता दल यूनाइटेड और निर्दलीय विधायक के समर्थन के बाद ये संख्या 32 हो रही है।
विज्ञापन