फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland: Air Force Chief arrives at Hornbill Festival, pays tribute to martyrs at Captain Kenguruse Pavilion

Nagaland: हॉर्नबिल महोत्सव में पहुंचे वायुसेना प्रमुख, कैप्टन केंगुरुसे पवेलियन में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 10 Dec 2025 04:42 AM IST
पवन पांडेय एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोहिमा
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोहिमा Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 10 Dec 2025 04:42 AM IST
सार

भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने नगालैंड में हॉर्नबिल महोत्सव में शिरकत की है। इस दौरान उन्होंने कैप्टन केंगुरुसे पैविलियन का दौरा किया और शहीद वीरों को नमन भी किया। उन्होंने महावीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित कैप्टन एन. केंगुरुसे की शौर्यगाथा पर एक एआई फिल्म भी देखी।

विज्ञापन
Nagaland: Air Force Chief arrives at Hornbill Festival, pays tribute to martyrs at Captain Kenguruse Pavilion
हॉर्नबिल महोत्सव में पहुंचे वायुसेना प्रमुख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगालैंड के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव, यानी प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव के उत्साह और संस्कृति के बीच किसामा हेरिटेज विलेज में तब खास माहौल देखने को मिला, जब भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैप्टन केंगुरुसे पवेलियन का दौरा किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - India-Czechia Ties: चेक गणराज्य में फिर सत्ता में लौटे आंद्रेज बाबिस को PM मोदी की बधाई, मजबूत रिश्तों पर जोर
विज्ञापन

Nagaland: Air Force Chief arrives at Hornbill Festival, pays tribute to martyrs at Captain Kenguruse Pavilion
वायुसेना प्रमुख ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
वायुसेना प्रमुख ने यहां न सिर्फ शहीद वीरों को नमन किया, बल्कि सैन्य विरासत और नागालैंड की गौरवशाली परंपरा को करीब से समझा। इस अवसर पर उन्होंने सेना व वायुसेना अधिकारियों से बातचीत की और पवेलियन में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।



रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक एयर चीफ ने यहां शहीद नागा सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र सेवा में दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देशभर की सेनाओं में इन वीर सेनानियों के प्रति गहरा सम्मान और गर्व है। 

Nagaland: Air Force Chief arrives at Hornbill Festival, pays tribute to martyrs at Captain Kenguruse Pavilion
हॉर्नबिल महोत्सव में पहुंचे वायुसेना प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
इस दौरे के दौरान एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने महावीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित कैप्टन एन. केंगुरुसे की शौर्यगाथा पर आधारित एक एआई-आधारित फिल्म भी देखी। फिल्म ने उनके साहसिक अभियान और बलिदान को पुनः स्मृत कराया और दर्शकों को भावुक कर दिया।

यह भी पढ़ें - Rahul Gandhi: 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, जर्मन मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

पवेलियन में लगी प्रदर्शनी का किया अवलोकन
उन्होंने सेना और वायुसेना के अधिकारियों से बातचीत की तथा पवेलियन में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें सैन्य विरासत, पूर्वोत्तर क्षेत्र का इतिहास और नागालैंड की बहादुरी की परंपरा को दर्शाया गया है। यह दौरा भारतीय सशस्त्र बलों की उस प्रतिबद्धता को दोबारा प्रकट करता है, जिसके तहत शहीदों के सम्मान, अंतर-सेवा संबंधों को मजबूत करने और देश की सैन्य विरासत को संरक्षित रखने का लक्ष्य निरंतर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed