{"_id":"63dc3ed203bedf7976002c4d","slug":"naba-das-murder-note-written-by-accused-asi-recovered-from-septic-tank-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नबा दास हत्याकांड : आरोपी एएसआई के लिखे नोट सेप्टिक टैंक से बरामद, लिखावट को विशेषज्ञों के पास भेजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नबा दास हत्याकांड : आरोपी एएसआई के लिखे नोट सेप्टिक टैंक से बरामद, लिखावट को विशेषज्ञों के पास भेजा
Fri, 03 Feb 2023 04:23 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भुवनेश्वर।
एजेंसी, भुवनेश्वर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 03 Feb 2023 04:23 AM IST
सार
सीआईडी और क्राइम ब्रांच की टीम ने कहा, आरोपी एएसआई ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने झारसुंगुडा एयरपोर्ट थाने के शौचालय के सेप्टिक टैंक में हस्तलिखित नोट फेंके थे।
विज्ञापन
नबा किशोर दास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंत्री नबा दास की हत्या की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बृहस्पतिवार को झारसुगुड़ा एयरपोर्ट थाने के सेप्टिक टैंक से आरोपी एएसआई गोपाल दास के हस्तलिखित नोट बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
सीआईडी और क्राइम ब्रांच की टीम ने कहा, आरोपी एएसआई ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने झारसुंगुडा एयरपोर्ट थाने के शौचालय के सेप्टिक टैंक में हस्तलिखित नोट फेंके थे। उसमें उसने अपराध की मंशा विस्तार से लिखी थी।
विज्ञापन
कागज के बरामद टुकड़ों को जांच के लिए फोरेंसिक और लिखावट विशेषज्ञों के पास भेजा जाएगा। मृतक के संरक्षित विसरा को भी रासायनिक परीक्षण के लिए बरमूडा बायोलॉजिकल स्टेशन फॉर रिसर्च (बीबीएसआर) में राज्य फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एसएफएसएल), रसूलगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन