{"_id":"598001cd4f1c1b5d0a8b470d","slug":"mysterious-telegram-message-says-another-kerala-boy-killed-in-fighting-for-isis","type":"story","status":"publish","title_hn":"'टेलीग्राम' से हुआ खुलासा, ISIS की लड़ाई में मारा गया केरल का एक और युवक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'टेलीग्राम' से हुआ खुलासा, ISIS की लड़ाई में मारा गया केरल का एक और युवक
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
आतंकी संगठन आईएसआईएस ज्वाइन करने के लिए केरल से फरार 22 युवकों में से एक की मौत का टेलीग्राम आया है। मुहम्मद मरवान के पिता को एक टेलीग्राम पर एक मैसेज मिला, जिसमें कहा गया था कि मरवान की मौत अफगानिस्तान में हो चुकी है।
विज्ञापन
टेलीग्राम पर यह मैसेज मरवान के साथ ही फरार हुए मोहम्मद अश्फाक ने भेजा है। बता दें कि अश्फाक भी उन 22 युवकों में से एक है, जो आईएसआईएस में शामिल होने के लिए फरार हुए थे। टेलीग्राम के मुताबिक मुहम्मद मरवान की मौत आफगानिस्तान में हुई है। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि मरवान की मौत कब और कैसे हुई है।
विज्ञापन
मोहम्मद अश्फाक ने यह मैसेज टेलीग्राम (सोशलनेटवर्किंग ऐप) से जरिए भेजा है। अगर मरवान की मौत का मैजेस सही है, तो फरार 22 युवकों में से 4 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मैसेज मरवान में पिता को सोमवार शाम 5:26 पर मिला। मैसेज में लिखा था, 'इंशाअल्लाह, मरवान इस्लाम के लिए शहीद हो गया है।' इससे पहले रविवार को अश्फाक ने एक ऑडियो क्लिप मरवान के परिवार को भेजी थी।