फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mysterious disease in eluru in andhra pradesh more than 500 people affected by this

आंध्र प्रदेश : रहस्यमयी बीमारी से 500 से ज्यादा संक्रमित, ब्लड सैंपल में मिला लेड और निकल

Wed, 09 Dec 2020 02:16 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एलुरु Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 09 Dec 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
mysterious disease in eluru in andhra pradesh more than 500 people affected by this
आंध्र प्रदेश में रहस्यमयी बीमारी, 500 से ज्यादा लोग बीमार - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश में कोरोना से अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, इसी बीच राज्य में एक और रहस्यमयी बीमारी लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इस रहस्यमयी बीमारी से अब तक 500 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के एलुरु में इस बीमारी से हाहाकार मच गया है। इस बीमारी से एक मरीज की मौत होने की भी खबर है। इन मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट में पाया गया है कि जो लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं, उऩके खून की जांच में लेड और निकल पाए गए हैं।  
विज्ञापन


इस बीमारी से अब तक 510 से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इसका इलाज करने पर 430 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ए के कृष्णा श्रीनिवास ने लोगों से इस स्थिति में ना घबराने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





उन्होंने आगे कहा कि इस बीमारी से पीड़ित रोगियों की संख्या में कमी आ रही है, आज 40 से कम मरीज सामने आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम इस बीमारी के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक एम्स दिल्ली की एक टीम ने प्रारंभिक रिपोर्ट में कुछ ब्लड सैंपल में लेड और निकल पाए हैं। 

इसके अलावा राष्ट्रीय पोषण संस्थान हैदराबाद के एक वैज्ञानिक का कहना है कि ब्लड सैंपल में सीसा और निकल जैसी भारी धातुओं की मौजूदगी न्यूरोलॉजिकल दिक्कत की ओर से इशारा करती है। संस्थान का कहना है कि इसके निवारण के लिए कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed