फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Myanmar woman murder Video Falsely Shared as as Manipur incident case registered

Manipur: म्यांमार की महिला की हत्या का वीडियो मणिपुर का बताया, केस दर्ज; 60 हजार विस्थापितों को मिलेगा आश्रय

Tue, 25 Jul 2023 06:56 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, इंफाल
एजेंसी, इंफाल Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 25 Jul 2023 06:56 AM IST
सार

मणिपुर पुलिस ने ट्वीट किया, सार्वजनिक शांति को भंग करने, दंगा भड़काने और राज्य में कानून-व्यवस्था का गंभीर उल्लंघन करने के इरादे से झूठी खबरें फैलाने वाले आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Myanmar woman murder Video Falsely Shared as as Manipur incident case registered
Manipur Clash - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर पुलिस ने सोमवार को एक फर्जी खबर के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें म्यांमार की एक महिला की हत्या के वीडियो को राज्य की घटना बताया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि वीडियो क्लिप को दंगा भड़काने के लिए प्रसारित किया जा रहा है। साइबर क्राइम पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, वायरल वीडियो में कुछ हथियारबंद लोगों समेत भीड़ को महिला की हत्या करते दिखाया गया है। यह घटना म्यांमार में हुई थी लेकिन इसे मणिपुर का बताकर प्रसारित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने ट्वीट किया, सार्वजनिक शांति को भंग करने, दंगा भड़काने और राज्य में कानून-व्यवस्था का गंभीर उल्लंघन करने के इरादे से झूठी खबरें फैलाने वाले आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


60 हजार विस्थापितों को मिलेगा अस्थायी आश्रय
मणिपुर सरकार अगस्त तक 60,000 विस्थापित लोगों को रहने का ठिकाना मुहैया कराने की तैयारी कर रही है। इसके लिए 800 अस्थायी आश्रय घर निर्माणाधीन हैं, जिनका अगले महीने उद्घाटन करने की योजना है। मणिपुर सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया, जहां घाटी के जिलों के विभिन्न हिस्सों में पूर्वनिर्मित आश्रय घर बनाए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों की देखरेख कर रहे मणिपुर पुलिस हाउसिंग कॉरपोेरेशन लि. के अधीक्षक अभियंता पी ब्रोजेंड्रो सिंह ने कहा कि पहाड़ी जिलों में भी इसी तरह के अस्थायी आश्रय गृह बनाए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed