फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   My stamp scheme, your photo with Kashi now on stamp

माई स्टैंप योजना, अब डाक टिकट पर काशी संग आपकी तस्वीर

Tue, 30 Aug 2016 04:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 30 Aug 2016 04:15 AM IST
विज्ञापन
My stamp scheme,  your photo with Kashi now on stamp
माई स्टांप

काशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, संकट मोचन मंदिर, संत रविदास मंदिर समेत काशी की धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरें अब डाक टिकटों पर आपकी तस्वीर के साथ नजर आएंगी। डाक विभाग की ‘माई स्टैंप’ योजना से यह मुमकिन होगा। बनारस में इस योजना की शुरुआत हो गई है।

विज्ञापन


काशी की ऐतिहासिक धरोहरों के साथ आपकी फोटो भी टिकट पर अंकित होगी। योजना की शुरुआत पिछले साल हुई थी, लेकिन बनारस में अब इसको अमल में लाया जा रहा है। योजना के पहले चरण में काशी के घाट, गंगा आरती, सारनाथ का स्तूप, बौद्ध मंदिर आदि के चित्रों के साथ व्यक्ति विशेष के फोटोयुक्त 12 टिकटों वाली शीट तैयार की गई है।
विज्ञापन


कोई भी उपभोक्ता महज 300 रुपये में इन धरोहरों के साथ अपनी पर्सनालिटी फोटो, पारिवारिक आयोजनों, मांगलिक समारोहों आदि की तस्वीरें भेजकर डाक टिकट पर उसे प्रिंट करा सकता है। डाक टिकटों के प्रति लोगों का लगाव बढ़ाने और उन्हें जागरूक करने के लिए अब बनारस में ‘माई स्टैंप’ योजना शुरू की गई है। डाक टिकट पर आपकी भी फोटो लगे, इसके लिए विश्वेश्वरगंज स्थित प्रधान डाकघर में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

300 रुपये में मिलेंगे 12 डाक टिकट

My stamp scheme,  your photo with Kashi now on stamp

डाक विभाग तीन सौ रुपये में पांच रुपये मूल्य के 12 डाक टिकट जारी करेगा। इसके लिए आप अपना या अपने किसी प्रियजन का नाम, फोटो के साथ ही खास आयोजन से जुड़ी फोटो निर्धारित डाकघर या वाट्सएप नंबर 9794940843 पर भेज सकते हैं।

टिकट अधिकतम एक सप्ताह में आपको सौंप दिया जाएगा। टिकट देते समय डाक विभाग आपसे 300 रुपये का भुगतान लेगा। बनारस आने वाले विदेशी सैलानी भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

डाक टिकटों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ये पहल की गई है। पहले चरण में काशी के घाटों के दृश्य के साथ डाक टिकट जारी किए जा रहे हैं। उसके बाद काशी के प्रमुख मंदिरों, धरोहरों को भी इसमें शरामल किया जाएगा। इसका प्रयोग अन्य टिकटों की तरह किया जा सकेगा। -अभिनव प्रताप सिंह, प्रवर अधीक्षक डाक, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed