फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   My Life app launch inspired by PM Life idea to engage youth in fight to stop climate change

My Life: PM के लाइफ विचार से प्रेरित मेरी लाइफ एप लॉन्च, जलवायु परिवर्तन रोकने की लड़ाई में युवाओं को जोड़ेगा

Tue, 16 May 2023 06:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 16 May 2023 06:21 AM IST
सार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि यह एप देश भर में ‘मिशन लाइफ’ को बढ़ावा देगा और नागरिकों की शक्ति को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ेगा। इसके लिए मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, संस्थानों व निजी संस्थाओं से समन्वय करेगा।

विज्ञापन
My Life app launch inspired by PM Life idea to engage youth in fight to stop climate change
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : social media

विस्तार

युवाओं को जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करने और इसे रोकने के लिए लड़ने की प्रेरणा देता एक एप ‘मेरी लाइफ’ केंद्र सरकार ने सोमवार को जारी किया। यह एप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिशन लाइफ’ से प्रेरित है। इसमें ‘लाइफ फॉर एनवायरनमेंट’ के विचार के साथ संसाधनों के संयमित उपयोग और बर्बादी रोकने की बात कही गई है।
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि यह एप देश भर में ‘मिशन लाइफ’ को बढ़ावा देगा और नागरिकों की शक्ति को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ेगा। इसके लिए मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, संस्थानों व निजी संस्थाओं से समन्वय करेगा। एक महीने लंबा अभियान भी चलाया जा रहा है, जो 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्ण होगा। इसके लिए मंत्रालय ने दो पोर्टल बनाए हैं, जिनमें से ‘मिशन लाइफ पोर्टल’ सभी को 100 से ज्यादा रचनात्मक वीडियो व ज्ञानवर्धक सामग्री मुहैया करवा रहा है। यह सामग्री मंत्रालय ने ‘लाइफ’ थीम पर ही बनाई है। दूसरा पोर्टल ‘मेरी लाइफ पोर्टल’ सभी मंत्रालयों, संस्थानों को खुद के द्वारा आयोजित रिपोर्ट अपलोड करने व बड़े जनसमुदाय स्तर पर हो रहे आयोजनों की प्रगति देखने का मौका दे रहा है।
विज्ञापन


1 लाख से अधिक आयोजन  
देश भर में पिछले 10 दिनों में ‘लाइफ’ थीम पर 1 लाख से अधिक आयोजन हो चुके हैं। इनमें 17 लाख लोगों ने भागीदारी की है, पर्यावरण संरक्षण पर सक्रियता दिखाई है। इन आयोजनों में सफाई अभियान, साइकिल रैली, पौधरोपण, मैराथन, प्लास्टिक संग्रह अभियान, कंपोस्ट बनाने के लिए वर्कशॉप शामिल हैं। स्कूल व कॉलेज भी विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक, निबंध आदिमाध्यमों से अभियान से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed