फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   my husband raped with me, girl said to police

‘मां-बाप ने मेरी जबरदस्ती शादी कर दी, पति ने दुष्कर्म किया’

Sun, 01 May 2016 04:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 01 May 2016 04:57 AM IST
सार

  • एसपी देहात के पास शिकायत लेकर पहुंची किशोरी छात्रा
  • करियर बनाने की उम्र में परिजनों ने कर दी मेरी जिंदगी बरबाद
  • पति ने नशीला पदार्थ खिलाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया

विज्ञापन
my husband raped with me, girl said to police
करियर बनाने की उम्र में परिजनों ने कर दी मेरी जिंदगी बरबाद - फोटो : DEMO Pics

विस्तार

एसपी साहब! मैं अभी नाबालिग हूं। मेरी उम्र 16 साल है। पढ़ाई करके मैं अपना करियर बनाना चाहती थी, लेकिन मेरे परिजनों ने उससे पहले ही मेरी शादी जबरन एक युवक से कर मेरी जिंदगी बरबाद कर दी। एक माह तक पति से अलग रही तो उसने नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया। मैं विरोध करती हूं तो परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुझे इंसाफ की लड़ाई लड़नी है। शनिवार दोपहर एसपी देहात डॉ. प्रवीन रंजन के सामने यह आरोप लगाते हुए यह किशोरी बिलख पड़ी।
विज्ञापन


परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र निवासी इस किशोरी ने एसपी देहात को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि पढ़ाई के दौरान उसका अपने इलाके के दूसरे समुदाय के कुछ परिवारों में आना-जाना था, जिसे मेरे परिजन पसंद नहीं करते थे। परिजनों ने मेरी पढ़ाई छुड़वा दी है। बीते मार्च माह में ही मेरी शादी थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के एक युवक से जबरन कर दी।
विज्ञापन


किशोरी ने कहा कि जब मैंने पति से संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो उसने मुझे नशीला पदार्थ देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। बंधक बनाकर मेरा उत्पीड़न किया गया। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। करीब एक सप्ताह पहले वह किसी तरह ब्रह्मपुरी स्थित ससुराल से भागकर हरिद्वार पहुंच गई। जहां करीब छह दिन रहने के बाद अब शिकायत करने मेरठ आई है। किशोरी ने इसे बाल विवाह बताकर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


'शिकायत करने वाली बालिग है या नाबालिग, यह तो मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। ससुराल में उसके साथ उत्पीड़न की बात सामने आई है। एसओ ब्रह्मपुरी को सभी पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।'
- डॉ. प्रवीन रंजन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed