{"_id":"5c3dc90cbdec2273230f04d7","slug":"my-government-is-stable-i-am-totally-relaxed-kumaraswamy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: सीएम कुमारस्वामी बोले, मेरी सरकार स्थिर, मैं पूरी तरह से निश्चिंत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: सीएम कुमारस्वामी बोले, मेरी सरकार स्थिर, मैं पूरी तरह से निश्चिंत
Tue, 15 Jan 2019 05:20 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 15 Jan 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
HD Kumaraswamy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में सियासी ड्रामा एक बार फिर शुरू हो गया है। जहां एक ओर भाजपा के विधायकों ने प्रदेश की सीमाओं के बाहर गुरुग्राम में डेरा डाल रखा है, वहीं सरकार पर संकट के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं। लेकिन मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पूरी तरह से बेफिक्र नजर आ रहे हैं। कुमारस्वामी ने कहा कि मेरी सरकार स्थिर है। सरकार को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। मैं पूरी तरह से बेफिक्र हूं।
विज्ञापन
कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार को किसी तरह का खतरा होने से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मेरी सरकार स्थिर है और मैं पूरी तरह से निश्चिंत हूं। कुमारस्वामी ने कहा, मैं अपनी मजबूती को जानता हूं। मेरी सरकार स्थिर है। चिंता मत करिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमारे कन्नड़ (टीवी) चैनलों में पिछले एक हफ्ते से जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, मैं उसका लुत्फ उठा रहा हूं। जेडीएस नेता ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, क्या होने जा रहा है?अगर दो निर्दलीय (विधायक) समर्थन करने (भाजपा को) की घोषणा भी कर दें तो क्या संख्या होगी? मैं पूरी तरह से निश्चिंत हूं।
विज्ञापन
दो विधायकों ने समर्थन लिया वापस
बता दें कि कर्नाटक में एच डी कुमारस्वामी नीत कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार से दो विधायकों ने मंगलवार को अपना समर्थन वापस ले लिया। एच नागेश (निर्दलीय) और आर शंकर (केपीजेपी) ने राज्यपाल वजुभाईवाला को पत्र लिख कर अपने इस फैसले से अवगत कराया है।
अलग-अलग पत्रों में विधायकों ने कहा है कि वे कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को दिया अपना समर्थन तत्काल प्रभाव से वापस ले रहे हैं। फिलहाल मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए इन विधायकों ने राज्यपाल से आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप लगा रही हैं।
कांग्रेस के कुछ विधायकों और कुछ निर्दलीय विधायकों के मुंबई के एक होटल में ठहरे होने की खबरों के बीच भाजपा के विधायक अभी हरियाणा में डेरा डाले हुए हैं।