फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MVA still interested in holding seat-sharing talks with Prakash Ambedkar-led VBA: Raut

Maharashtra: राउत बोले- सीट बंटवारे पर अब भी आंबेडकर की पार्टी से बातचीत चाहती है MVA, शिंदे पर साधा निशाना

Tue, 02 Apr 2024 04:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 02 Apr 2024 04:23 PM IST
सार

Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दावा किया कि प्रकाश आंबेडकर की पार्टी ने एमवीए के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत बंद कर दी थी। एमवीए ने उसे पांच सीट की पेशकश की थी। जिसमें अकोला, रामटेक, धुले और मुंबई की एक सीट शामिल हैं। 

विज्ञापन
MVA still interested in holding seat-sharing talks with Prakash Ambedkar-led VBA: Raut
संजय राउत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) अभी भी प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत करने में दिलचस्पी रखती है। वीबीए पहले ही कई लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हटाने और मतपत्रों के आधार पर चुनाव कराने की अपनी मांग भी दोहराई। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

'हम अभी भी वीबीए से बातचीत के लिए उत्सुक'
प्रकाश आंबेडकर लोकसभा चुनाव के लिए पहले कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) वाले एमवीए के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत कर रहे थे। लेकिन हाल ही में उन्होंने 48 में से 20 सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया था। राउत ने दावा किया कि आंबेडकर की पार्टी ने एमवीए के साथ बातचीत बंद कर दी थी। एमवीए ने उसे पांच सीट की पेशकश की थी। जिसमें अकोला, रामटेक, धुले और मुंबई की एक सीट शामिल हैं। उन्होंने कहा, हम वीबीए के साथ बातचीत को रोकने वाले नहीं हैं। इसके विपरीत हम अभी भी पार्टी के साथ बाचतीच करने के लिए उत्सुक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'शिंदे के लिए पार्टी के दरवाजे बंद'
पिछले आम चुनावों (2019) में कई सीट पर वीबीए के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस या राकांपा (अविभाजित) के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही अपनी कुर्सी खो देंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी के दरवाजे उनके लिए खुले नहीं हैं। इस बीच, कांग्रेस ने सोमवार को अकोला लोकसभा सीट से अभय पाटिल की उम्मीदवारी का एलान किया। पाटिल का मुकाबला भाजपा सांसद संजय धोत्रे के बेटे अनूप धोत्रे और 2019 के चुनाव में इस सीट से हारे आंबेडकर से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed