{"_id":"63e1fa178e71243a5934be1e","slug":"mva-nominated-nana-kate-for-the-by-election-from-chinchwad-assembly-seat-in-maharashtra-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"By-Elections: चिंचवाड़ विधानसभा सीट से एमवीए ने नाना काटे को बनाया उम्मीदवार, MVA प्रमुख ने की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
By-Elections: चिंचवाड़ विधानसभा सीट से एमवीए ने नाना काटे को बनाया उम्मीदवार, MVA प्रमुख ने की घोषणा
Tue, 07 Feb 2023 12:43 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:43 PM IST
सार
एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल ने नाना काटे को उम्मीदवार बनाने की घोषणा। साथ ही उन्होंने एमवीए नेताओं से इस सीट को जीतने के लिए मिलकर काम करने की अपील की।
विज्ञापन
NCP Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की निर्विरोध उपचुनाव लड़ने की अपील के बीच एनसीपी ने चिंचवाड़ विधानसभा सीट से नाना काटे को उम्मीदवार बनाया है। यह घोषणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के उस बयान के कुछ दिनों बाद आई है, जिसमें उन्होंने खाली हुई सीटों पर निर्विरोध उपचुनाव कराने की अपील की। एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल ने नाना काटे को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।
जयंत पाटिल ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, नाना काटे चिंचवाड़ निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार होंगे। हमें विश्वास है कि एमवीए के सभी घटकों के साथ मिलकर काम करके निश्चित रूप से यह चुनाव जीतेंगे। भाजपा के विधायक लक्ष्मण जगताप और मुक्ता तिलक के निधन के कारण पुणे की चिंचवाड़ और कस्बा पेठ विधानसभा सीटों पर 26 फरवरी को उपचुनाव होगा।
छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर होना है उपचुनाव
बता दें, पश्चिम बंगाल व अरुणाचल प्रदेश को मिलाकर कुल छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। सभी जगहों पर एक साथ मतदान होगा और नतीजे आएंगे। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें अरुणाचल प्रदेश की लुमला विधानसभा सीट, झारखंड की रामगढ़, पश्चिम बंगाल की सागरदिघी, तमिलनाडु की इरोड और महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों कस्बा पेठ और चिंचवड़ में उपचुनाव होना है। इसके साथ ही केंद्र शासित राज्य लक्षद्वीप की लोकसभा सीट लक्षद्वीप के लिए उपचुनाव कराया जाएगा।