{"_id":"638e98479bfe50315d7d4963","slug":"mva-announced-all-party-protest-march-in-mumbai-on-december-17-against-shinde-fadnavis-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"MVA: शिंदे सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी एमवीए, शीतकालीन सत्र से पहले निकाला जाएगा मार्च","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MVA: शिंदे सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी एमवीए, शीतकालीन सत्र से पहले निकाला जाएगा मार्च
Tue, 06 Dec 2022 06:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:54 AM IST
सार
उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह राजनीति के लिए मार्च नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र के गौरव की लड़ाई है। महा विकास अघाड़ी में सभी दलों, संगठनों और व्यक्तियों से डरपोक महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ हमारे साथ आने की अपील करते हैं।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने सोमवार को एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार की नीतियों के खिलाफ 17 दिसंबर को मुंबई में एक सर्वदलीय विरोध मार्च की घोषणा की। नागपुर में राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले यह मार्च निकाला जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह राजनीति के लिए मार्च नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र के गौरव की लड़ाई है। महा विकास अघाड़ी में सभी दलों, संगठनों और व्यक्तियों से डरपोक महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ हमारे साथ आने की अपील करते हैं, जो कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा महाराष्ट्र के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयानों के सामने भी नहीं टिक सकती है।
उन्होंने राकांपा नेता अजित पवार के आवास पर एमवीए नेताओं की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एमवीए का विरोध मार्च सुबह 11 बजे भायखला के जीजामाता उद्यान से शुरू होकर सीएसएमटी के आजाद मैदान तक जाएगा। ठाकरे ने कहा यह एक विशाल विरोध मार्च होगा।