{"_id":"5ccfd5d8bdec2207514f2316","slug":"muzaffarpur-shelter-home-case-sc-asks-cbi-to-complete-investigation-in-two-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका गृह मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से दो सप्ताह में जांच खत्म करने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बालिका गृह मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से दो सप्ताह में जांच खत्म करने को कहा
Mon, 06 May 2019 12:45 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 06 May 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : PTI
बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) से 11 बच्चियों की कथित हत्या के मामले की जांच दो सप्ताह के भीतर खत्म करने को कहा है। कोर्ट ने सीबीआई से 3 मई तक स्थिति रिपोर्ट सौंपने को कहा है। अब मामले की अगली सुनवाई भी 3 मई को होनी है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Muzaffarpur shelter home case: Supreme Court asks CBI to complete investigation into the alleged murder of 11 girls, in two weeks time. SC posts the matter for hearing on June 3 and asks CBI to file a status report.
— ANI (@ANI) May 6, 2019
बता दें सीबीआई ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा था कि मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके सहयोगियों ने 11 लड़कियों की कथित रूप से हत्या की थी और एक श्मशान घाट से "हड्डियों की पोटली" बरामद हुई है।
शीर्ष अदालत में दायर अपने हलफनामे में, सीबीआई ने कहा था कि जांच के दौरान दर्ज पीड़ितों के बयानों में 11 लड़कियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी ठाकुर और उनके सहयोगियों ने कथित रूप से हत्या की थी। एजेंसी ने कहा था कि एक आरोपी की निशानदेही पर एक श्मशान घाट के एक खास स्थान की खुदाई की गई, जहां से हड्डियों की पोटली बरामद हुई।
गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर में एक एनजीओ द्वारा संचालित आश्रय गृह में कई लड़कियों का कथित रूप से बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया गया था और टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान की रिपोर्ट के बाद यह मामला सामने आया था। इस मामले की जांच सीबीआई को स्थानान्तरित की गई थी और एजेंसी ने ठाकुर सहित 21 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।
सीबीआई ने कहा था, "जांच के दौरान, जांच अधिकारियों और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं न्यूरो विज्ञान संस्थान द्वारा दर्ज पीड़ितों के बयान में 11 लड़कियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी आरोपी ब्रजेश ठाकुर तथा उसके सहयोगियों ने कथित रूप से हत्या कर दी थी।"
सीबीआई ने एक आवेदन पर हलफनामा दायर करते हुए कहा था, "गुड्डू पटेल नाम के एक आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासे वाले तथ्यों के आधार पर, आरोपी की निशानदेही पर श्मशान घाट में एक खास स्थान की खुदाई की गई और मौके से हड्डियों की एक पोटली बरामद हुई है।"