फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   muzaffarpur rape case: Tejashwi Yadav holds protest with kejrival against Bihar government

मुजफ्फरपुर रेप कांड: राहुल गांधी बोले- नीतीश को शर्म आ रही है तो दोषियों पर कार्रवाई करें

Sun, 05 Aug 2018 06:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Aug 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
muzaffarpur rape case: Tejashwi Yadav holds protest with kejrival against Bihar government

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में 40 बच्चियों से रेप मामले को लेकर कांग्रेस और राजद सहित तमाम विपक्षी पार्टियों ने केंद्र की एनडीए सरकार को घेरने, दबाव बनाने के लिए एक बार फिर एकजुटता दिखाई।

विज्ञापन


इस कांड के खिलाफ जंतर-मंतर पर राजद के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की, वहीं तमाम विपक्ष ने केंद्र व बिहार सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया व जमकर प्रहार किया।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजद नेता तेजस्वी यादव व मीसा भारती, माकपा नेता सीताराम येचुरी, भाकपा के डी राजा और अतुल कुमार अंजान, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव तथा तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी जैसे प्रमुख नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को तुरंत सजा नहीं दी गई तो जनता उनकी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार यदि सचमुच इस घटना से शर्मिंदा हैं तो उन्हें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, एक तरफ भाजपा-आएसएस है तो दूसरी तरफ पूरा देश। देश में अजीब माहौल बन गया है। 

महिलाओं, मजदूरों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों व कमजोरों पर आक्रमण हो रहे हैं। हम पूरे देश की महिलाओं के सम्मान के लिए आए हैं। इनके सम्मान के लिए हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। लोगों को धमकाया दबाया जा रहा है। सभी ने एक सुर में दोषियों को फांसी की सजा की मांग की। उन्होंने पीड़ित बच्चियों के साथ खड़े होने का संदेश देने के लिए मोमबत्ती जलाकर एक मिनट का मौन रखा। इस मौके पर इंनेलोद के दुष्यंत चौटाला, आप के संजय सिंह और हिंदुस्तान अवाम पार्टी के जीतनराम मांझी भी मौजूद थे।

दोषियों को बचाया जा रहा है

muzaffarpur rape case: Tejashwi Yadav holds protest with kejrival against Bihar government

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक निर्भया के साथ गलत हुआ तो यूपीए सरकार का सिंहासन डोल गया था। वहां 40 बेटियों से अत्याचार हुआ, सरकार ने जानकारी के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। जनता 40 शासन उखाड़ फेंकेगी। दोषियों को बचाया जा रहा है, हमारी मांग है कि तीन माह में सभी प्रकार की जांच पूरी कर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। 

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले से पल्ला झाड़ा 

उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने यह कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया है कि यह राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग का मामला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग केवल सलाहकार मंडल की भूमिका में है। हम अपनी सिफारिशों को गृह मंत्रालय को भेज सकते हैं, कोर्ट में गुहार कर सकते हैं। मामला 18 साल से छोटी बच्चियों से जुड़ा है, इसलिए हम वहां नहीं गए। अगर बड़ी होती तो हमारी टीम पहुंच जाती। 

डबल इंजन की सरकार में अपराध-भ्रष्टाचार

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे चाचा (नीतीश कुमार) की अंतरात्मा इस घटना से नहीं जगी जबकि पूरा हिंदुस्तान शर्मसार हो गया है। बिहार की डबल इंजन की सरकार में अपराध व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हमारे चाचा सृजन घोटाले की तरह इस घटना को भी खत्म कर देना चाहते हैं। सुशासन की बात करते हैं, लेकिन बिहार में आज जंगलराज नहीं राक्षस का राज हो गया है। सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। रेप पीड़ित बच्चियों को दिल्ली में संरक्षण देकर मामले की जांच होनी चाहिए।

भाजपा से बेटी बचाओ

माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ लेकिन अब नारा भाजपा से बेटी बचाओ का हो गया है।

देश में एक कमीशन बने

जघन्य अपराध हुआ है। पूरे देश में एक कमीशन बनना चाहिए। देशभर के बाल गृह की जांच होनी चाहिए। केंद्र सरकार गाय बचा रही है, लेकिन मां-बेटियों को अपराधियों के चंगुल में जाने को विवश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed