फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Challenge: Delta Plus variant of virus found in Maharashtra can cheat immunity

चुनौती: महाराष्ट्र में मिला वायरस का डेल्टा प्लस वैरिएंट, इम्युनिटी को दे सकता है धोखा

Mon, 21 Jun 2021 09:41 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 21 Jun 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार
  • कोविड का पालन नहीं किया गया तो भारत में वायरस का यह रूप आक्रामक तरीके से फैल सकता है
  • बी1.617.2 का आक्रामक रूप इम्युनिटी को आसानी से धोखा दे सकता है
  • ब्रिटेन में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट तेजी के साथ बढ़ रहा है
loader
Challenge: Delta Plus variant of virus found in Maharashtra can cheat immunity
कोरोना का नया स्वरूप - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में कोरोना की तीसरी लहर की चिंता के साथ महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित मरीजों के मिलने से अफरा-तफरी मच गई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स, नई दिल्ली) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने रविवार को बताया कि वायरस का डेल्टा प्लस वैरिेएंट रूप बी1.617.2 का आक्रामक रूप है। संभव है कि यह इम्युनिटी को आसानी से धोखा दे सकता है।



के417एन नाम का म्यूटेशन देखा गया है, डॉक्टर गुलेरिया ने कहा- अगले कुछ हफ्ते अहम
डॉक्टर गुलेरिया ने बताया कि भारत में वायरस के417एन नाम के साथ एक और म्यूटेशन कर रहा है। ब्रिटेन में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट तेजी के साथ बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे अभी वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (वीओआई) की श्रेणी में रखा है। हालांकि वायरस का यह रूप समय के साथ आक्रामक हुआ तो इसे भी वैरिएंट ऑफ कन्सर्न की श्रेणी में रखना होगा।


दूसरी लहर की धीमी गति के बीच कोविड का पालन नहीं किया गया तो भारत में वायरस का यह रूप आक्रामक तरीके से फैल सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वायरस के बयान खतरे से बचने के लिए वायरस के स्पाइक पर नजर रखनी होगी। जीनोम सीक्वेंसिंग पर जोर देना होगा ताकि पता चले कि डेल्टा की क्या स्थिति है और इसका क्या प्रभाव पड़ रहा है।

निगरानी 

  • जीनोम सीक्वेंसिंग से पता चलेगा वायरस के नए रूप का स्वभाव। 
  • टीके व मोनोक्लोनल एंटीबॉडी को कैसे कर रहा है प्रभावित। 

मुश्किल 

  • ब्रिटेन से हमें सबक लेना होगा, सतर्क के नहीं हुए तो आने वाले तीन चार महीने में हम फिर से पुरानी स्थिति में जा सकते हैं।

डेल्टा प्लस के 7 मामले मिले
महाराष्ट्र डायरेक्टरेट आफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के निदेशक डॉक्टर टीपी लहाणे ने बताया कि नवी मुंबई, पालघर और रत्नागिरी में डेल्टा प्लस के कुल 7 मामले मिले हैं। सभी सैंपल की जांच की जा रही है जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। इन क्षेत्रों से कुछ और सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं जिससे पता चलेगा कि वायरस का यह रूप चल रहा है या सीमित है।




डेल्टा प्लस वैरिएंट खतरनाक क्यों
वायरस का डेल्टा रूप बी1.617 वैरिएंट अत्यधिक संक्रामक था। इसका स्पाइक प्रोटीन वायरस को मानव कोशिकाओं को संक्रमित करने में मदद करता है अब के417एन म्यूटेशन वाला वायरस पुराने वायरस की तुलना में मानव के रोग प्रतिरोधक तंत्र को आसानी से धोखा दे सकता है। इस वजह से कह सकते हैं कि यह वैक्सीन और किसी भी ड्रग थैरेपी के लिए भी चुनौती खड़ी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed