फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   muslims will able to go to haj through sea route from next year

अगले साल से समुद्री मार्ग से हज करने जा सकेंगे यात्री, बिना सब्सिडी 2 लाख लोग करेंगे हज

Mon, 17 Feb 2020 10:46 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 17 Feb 2020 10:46 PM IST
सार

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि अगले साल से पानी के जहाज से यात्री हज पर जा सकेंगे। पानी के जहाज से हज पर जाने की सुविधा शुरू होने से हज यात्रियों को विकल्प मिल सकेगा। नकवी ने कहा कि इस साल से बिना सब्सिडी 2 लाख लोग हज पर जा सकेंगे।

विज्ञापन
muslims will able to go to haj through sea route from next year
हज यात्रा

विस्तार

मुंबई के हज हाऊस में हज 2020 को लेकर आयोजित ट्रेनिंग कैम्प को संबोधित करने के बाद नकवी ने पत्रकारों को बताया कि पानी के जहाज से हज यात्रा शुरू करने के लिए वैश्विक निविदा जारी की गई है। सिंगापुर और दुबई सहित दुनिया की कई कंपनियों के क्रूज टेंडर आ रहे हैं। लेकिन इन कंपनियों के किराया बहुत ज्यादा है। हम क्रूज का किराया विमान से 30 से 40 फीसदी कम चाहते हैं। इसके मद्देनजर इस साल पानी के जहाज से यात्रा शुरू नहीं की जा सकी। नकवी ने कहा कि हम पानी के जहाज से हज की सुविधा देने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


2100 महिलाएं बिना मेहरम के जाएंगी हज

इस साल 2100 महिलाएं बिना मेहरम (पुरूष रिश्तेदार) के हज पर जाएंगी। उन्होंने कहा कि 2 लाख में से 1 लाख 23हजार लोग हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से और बाकी लोग अन्य हज समूह आयोजकों की ओर से हज पर जाएंगे। नकवी ने कहा कि इस साल हज यात्रियों के लिए इज ऑफ डूइंग हज परिकल्पना के तहत शत प्रतिशत ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत ऑन लाईन आवेदन ई बीजा, हज पोर्टल, हज मोबाइल एप्प, ई मसीह स्वास्थ्य सुविधा और मक्का मदीना में ठहरने के लिए भवन समेत सभी सुविधाएं ऑनलाइन मिल सकेगी। हज यात्रा के लिए इस साल 650 प्रशिक्षक जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed