फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslims should avoid satanic mischief on thirty first, Celebrating new year haram, says Raza Academy

रजा अकादमी का फरमान:'थर्टी फर्स्ट पर शैतानी खुराफात से बचें मुसलमान', न्यू ईयर का जश्न हराम, नमाज पढ़ें

Sat, 31 Dec 2022 02:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 31 Dec 2022 02:54 PM IST
सार

रजा अकादमी मुंबई के अध्यक्ष सैयद नूरी ने इस वीडियो संदेश में मुस्लिमों से कहा कि आज के दिन शैतानी खुराफात से दूर रहें। ये ऐसी खुराफात होती हैं, जिन्हें देखकर तो शैतान भी शरमा जाए। इसलिए इन अश्लील व्यवहारों से दूर रहें। इस मौके पर मस्जिदों व दरगाहों में जाकर नमाज पढ़ें। इबादत करें। 

विज्ञापन
Muslims should avoid satanic mischief on thirty first, Celebrating new year haram, says Raza Academy
रजा अकादमी के अध्यक्ष सैयद नूरी - फोटो : twitter

विस्तार

आज थर्टी फर्स्ट यानी 31 दिसंबर और नए साल के जश्न को लेकर मुंबई की रजा अकादमी ने मुस्लिमों को फरमान जारी किया है। अकादमी के अध्यक्ष सैयद नूरी ने वीडियो संदेश में मुस्लिम युवाओं से इस जश्न से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने न्यू ईयर के जश्न को हराम करार दिया है। 

विज्ञापन


रजा अकादमी मुंबई के अध्यक्ष सैयद नूरी ने इस वीडियो संदेश में मुस्लिमों से कहा कि आज के दिन शैतानी खुराफात से दूर रहें। ये ऐसी खुराफात होती हैं, जिन्हें देखकर तो शैतान भी शरमा जाए। इसलिए इन अश्लील व्यवहारों से दूर रहें। इस मौके पर मस्जिदों व दरगाहों में जाकर नमाज पढ़ें। इबादत करें। 
विज्ञापन


सैयद नूरी ने ट्वीट कर दावा किया कि आज यानी 31 दिसंबर की रात को होने वाली पार्टियों में अश्लील व्यवहारों को देख कर शैतान भी शरमा जाएगा। यह ट्वीट सैयद नूरी ने रजा अकादमी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी नस्ल को बचाएं
सैयद नूरी ने कहा, 'अफसोस है कि साल की आखिरी रात को लोग थर्टी फर्स्ट नाइट कहते हैं। इस रात कौन सी ऐसी बेहयाई है, जो इस रात को अंजाम नहीं दी जाती। खुलेआम ऐसी हरकतें की जाती हैं, जिन्हें देखकर शैतान भी शरमा जाए। ऐसे नाजायज और हराम कामों में हर मजहब, हर जाति और हर उम्र के लोग शामिल होते हैं।  मुस्लिम युवकों की तो ऐसे कामों से कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी हो गई है। अगर अब भी हम सब बेदाग नहीं हुए और इस शैतानी बेशर्मी के काम से अपनी नस्ल और अपने मआशरे को नहीं बचाया तो इसका नुकसान बहुत बड़ा होगा जिसकी भरपाई बाद में नामुमकिन होगी। 

सुनें सैयद नूरी का बयान



बच्चों की निगरानी करें मुसलमान
नूरी ने मुस्लिमों से कहा कि हम अपने बच्चों की निगरानी करें। इनको बेशर्मी व अश्लीलता से रोकें। ऐसी महफिलों के नुकसान से इनको बचाएं। रजा अकादमी अपील करती है कि थर्टी फर्स्ट नाइट को आप अजान दें, मस्जिदों, दरगाहों और मजारों के ट्रस्टी इन्हें देर रात तक खुला रखें और वहां इबादत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed