फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslims do not vote for BJP : Ravi Shankar Prasad

मुसलमान BJP को वोट नहीं देते, फिर भी सरकार उनका ख्याल रखती है :रविशंकर प्रसाद

Sat, 22 Apr 2017 09:11 AM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
amarujala.com-Presented by- अकरम Updated Sat, 22 Apr 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Muslims do not vote for BJP : Ravi Shankar Prasad
र‌वि शंकर प्रसाद - फोटो : pti
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि मुसलमान बीजेपी को वोट नहीं देते इसके बावजूद सरकार उनका ख्याल रखती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बीजेपी कार्यकारिणी में बोले PM मोदी- पिछड़े मुसलमानों के बिना संपूर्ण विकास संभव नहीं
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे 13 मुख्यमंत्री हैं। हम देश पर शासन कर रहे हैं। क्या हमने उद्योग या सेवा में काम करने वाले किसी मुस्लिम को पीड़ित किया है? क्या हमने उन्हें खारिज कर दिया? हमें मुस्लिम वोट नहीं मिले। मैं स्पष्ट रूप से स्वीकार करता हूं, लेकिन क्या हमने उनका ख्याल रखा या नहीं? प्रसाद ने ये बातें मिडमाइन समिट में एक सवाल के जवाब में कहीं। उनसे विकास का संस्कृति और विविधता पर असर से संबंधित सवाल पूछा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- SC के फैसले पर बोले कानून मंत्री- आडवाणी, जोशी समेत सभी नेता निर्दोष
प्रसाद ने कहा,'हम भारत की विविधता और संस्कृति को सलाम करते हैं। इसे देखने के दो तरीके हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहूं बहुत लंबे समय से हमारे खिलाफ अभियान रहा है, लेकिन आज हम यहां भारत के लोगों के आशीर्वाद के कारण हैं।'

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने आगे कहा कि, उन्होंने कई मुस्लिम बहुल गांवों का दौरा किया है। जहां कई मुस्लिम युवा कॉमन सर्विस सेंटर चला रहे हैं, जो लोगों को इंटरनेट के माध्यम से सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed