T Raja Singh: टांग पर टांग रखकर चीर दूंगी...भाजपा विधायक को धमकी देते हुए महिला का वीडियो वायरल
वीडियो में आयशा भाजपा विधायक टी राजा सिंह को धमकी देती हुई दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं, मैं आयशा फरहीन ओपन चैलेंज करती हूं। तेरी टांग पर टांग रखकर चीर दूंगी। तेरी जुबान निकाल दूंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को लेकर उठा विवाद कम होता नहीं दिख रहा है। उनके आपत्तिजनक बयान पर हैदराबाद में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद अब आयशा फरहीन नामक महिला का वीडियो सामने आया है।
वीडियो में आयशा भाजपा विधायक टी राजा सिंह को धमकी देती हुई दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं, मैं आयशा फरहीन ओपन चैलेंज करती हूं। तेरी टांग पर टांग रखकर चीर दूंगी। तेरी जुबान निकाल दूंगी। हमारा दिमाग खराब कर दिया है। तू दिखेगा तो तेरा ऐसा हश्र करुंगी कि तेरे घरवाले खुद तुझे नहीं पहचानेंगे। हैदराबाद में जो माहौल खराब है। एक राजा सिंह ** (आपत्तिजनक शब्द) ने हमारे हुजूर की शान में गलत बात की। आज शहर में माहौल खराब है। बहुत अफसोस है। बड़ी मायूसी छाई हुई है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दोबारा गिरफ्तार हुए टी राजा सिंह
विवादित बयान के बाद टी राजा सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, शाम को ही उन्हें जमानत दे दी गई। तत्काल जमानत के बाद हैदराबाद में बचाल मच गया। जमानत के विरोध में उग्र लोगों ने जगह-जगह रातभर प्रदर्शन किया। इसके बाद गुरुवार को हैदराबाद पुलिस ने राजा सिंह को दोबारा हिरासत में ले लिया था। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, भाजपा के निलंबित नेता टी राजा सिंह को पीडी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ दर्ज 101 आपराधिक मामलों में से वह 18 सांप्रदायिक अपराधों में शामिल थे।
क्या है मामला?
हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी के शो के बाद विधायक सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, उसे लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। भारी विरोध के बाद भाजपा ने विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था। सिंह ने मंगलवार को वीडियो जारी कर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उन्होंने इसे मजाक करार दिया था, लेकिन बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतरे आए थे। सिंह ने एक वीडियो जारी करके मुनव्वर फारुकी पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था। मुनव्वर ने पिछले हफ्ते ही हैदराबाद में एक कॉमेडी शो किया था। सिंह ने इस शो को रोकने की धमकी देते हुए सेट को आग लगाने की धमकी दी थी।