{"_id":"5bb9fa44867a5514c0426b51","slug":"muslim-woman-shaves-head-of-protest-against-marriage-of-minor-son-in-guwahati","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटे के विवाह के विरोध पर मुस्लिम महिला का सिर मुंडवाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नाबालिग बेटे के विवाह के विरोध पर मुस्लिम महिला का सिर मुंडवाया
ब्यूरो, अमर उजाला, गुवाहटी
Updated Sun, 07 Oct 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
असम में अपने नाबालिग बेटे के विवाह का विरोध करने पर एक मुस्लिम महिला के कपड़े फाड़े गए और उसका सिर मुंडवाया दिया गया। बांग्लादेश की सीमा से सटे धुबड़ी जिले के एक गांव में हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि रशीमा बीबी (39) के दूसरे पति की तीन रिश्तेदार महिलाओं ने उसके कपड़े फाड़े और फिर उसका सिर मुंडवाया दिया। रशीमा अपने तीसरे पति के साथ रह रही थी।
विज्ञापन