फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   muslim woman jasna salim presented painting of lord krishna in kerala temple

मिसाल: केरल के मंदिर में लगाई गई मुस्लिम महिला की बनाई पेंटिंग, छह साल में बना डाली पांच सौ मूर्ति

Thu, 30 Sep 2021 01:03 PM IST
प्रशांत कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, तिरुवनंतपुरम
अमर उजाला नेटवर्क, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 30 Sep 2021 01:03 PM IST
सार

केरल से एक ऐसी तस्वीरआई है जो बेहद सुकून दे सकती है। हिंदू-मुस्लिम एकता की ऐसी मिसाल केरल से शायद ही कभी दिखी हो। एक मुस्लिम युवती ने बाल गोपाल कृष्ण की पेंटिंग तैयार की है, जिसे मंदिर में लगाई गई है। पेंटिंग इतनी मनमोहक है कि लोग देखे बिना वहां से जा नहीं रहे हैं। 

विज्ञापन
muslim woman jasna salim presented painting of lord krishna in kerala temple
श्रीकृष्ण की पेंटिंग के साथ जसना सलीम। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आज के दौर में कुछ तस्वीरें वाकई सुकून देने वाली होती है, वह भी वहां से वह तस्वीर सामने आ जाए जहां से आपको कोई उम्मीद नहीं हो। केरल में हिंदू-मुस्लिम एकता की जीती जागती तस्वीर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मंदिर ने 28 वर्षीय मुस्लिम महिला जसना सलीम की बनाई हुई बाल गोपाल की एक पेंटिंग को मंदिर में लगाई गई है।

विज्ञापन

दरअसल, जसना सलीम त्रिशूर के प्रसिद्ध गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर को नन्हे कृष्ण के चित्र उपहार में देती रही हैं, लेकिन परंपरा और रीति-रिवाजों ने उन्हें मंदिर के अंदर जाने या मंदिर के अंदर इन तस्वीरों को रखने की अनुमति नहीं दी। यहां तक कि उसके मजहब ने भी उसकी यह मूर्ति घर में रखने की इजाजत नहीं दी। सलीम इसको लेकर बेहद परेशान चल रही थी। उसने फिर से मंदिर में पेंटिंग लगाने की तैयारी शुरू की और इस बार वह अपने कामों में सफल हो पाई । 

विज्ञापन

चूंकि प्राचीन मंदिर के अंदर गैर-हिंदुओं को जाने की अनुमति नहीं है, अत: वह या तो पोर्टल के सामने हुंडी के पास अपनी पेंटिंग लगाती हैं या हर साल विशु और जन्माष्टमी के दिन मंदिर के कर्मचारियों को सौंपती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में पेंटिंग लगने से प्रसन्न हैं सलीम
 रिश्तेदारों और समुदाय के लोगों की कड़ी आपत्ति के बावजूद जसना सलीम ने भगवान कृष्ण के बाल रूप की 500 से अधिक पेंटिंग बनाई हैं, जिन्हें राज्य के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में लोग खरीद रहे हैं। पथानमथिट्टा जिले के पांडलम के करीब स्थित उलानादु श्री कृष्णा स्वामी मंदिर ने कृष्ण के बालरूप की पेंटिंग के लिए जसना से औपचारिक तौर पर अनुरोध किया और रविवार को उन्हें आमंत्रित कर उनसे पेंटिंग ली। त्रिशूर के मंदिर में अपनी पेंटिंग लगने से जसना सलीम बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि एक ही निवेदन करने पर मंदिर में पेंटिंग लग गई है इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed