{"_id":"59364bb44f1c1b811c9c84da","slug":"muslim-pregnant-woman-burnt-to-death-after-marrying-a-dalit-man-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटकः दलित युवक से शादी करने पर गर्भवती मुस्लिम महिला को पहले मारा, फिर जलाया ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटकः दलित युवक से शादी करने पर गर्भवती मुस्लिम महिला को पहले मारा, फिर जलाया
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के बीजापुर जिले में एक मुस्लिम गर्भवती महिला को दलित युवक से शादी करना महंगा पड़ गया। महिला के परिवार वालों ने पहले तो उसे धारदार हथियार से मारा और फिर जला दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके महिला के परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बीजापुर जिले के गुंडानकाला गांव में रहने वाली 21 साल की महिला बानू बेगम को गांव के ही दलित युवक सायाबन्ना से प्यार हो गया। जनवरी में उनके परिजनों को इसके बारे में पता चल गया। बानू के परिवार ने सायाबन्ना के खिलाफ पुलिस में पोक्सो के तहत मामला दर्ज करने के लिए कहा। लेकिन पुलिस ने ऐसा करने से इंकार कर दिया, क्योंकि सायाबन्ना बालिग है और उसके खिलाफ किसी तरह का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा छोड़ने के बाद सायाबन्ना और बानू भागकर गोवा चले गए, फिर रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी कर ली। 3 जून को दोनों अपने गांव ये सोचकर वापस आ गए कि उनके परिवार वाले माफ कर देंगे और अपना लेंगे। लेकिन उसके बाद भी परिवार वालों पर कोई असर नहीं पड़ा और पहले सायाबन्ना को पत्थरों से पीटा, फिर बानू को भी पीटा।
विज्ञापन
जब तक सायाबन्ना पुलिस से मदद मांगता तब तक बानू के घर वालों ने उसे बुरी तरह से पीटा और जिंदा जला दिया।