{"_id":"5e07535b8ebc3e87ed670103","slug":"muslim-outfit-holds-huge-anti-caa-protest-with-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु तौहीद जमात के सदस्यों ने मुस्लिम पहनावे में परिवार के साथ सीएए का विरोध किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु तौहीद जमात के सदस्यों ने मुस्लिम पहनावे में परिवार के साथ सीएए का विरोध किया
Sat, 28 Dec 2019 08:49 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चेन्नई
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 28 Dec 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु में शनिवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में मुस्लिम संगठन तमिलनाडु तौहीद जमात के सैकड़ों सदस्यों ने मुस्लिम पहनावे में परिवारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी अलंदुर अदालत के पास इकट्ठा होकर ,नारे लगाए और तख्तियां, पार्टी के झंडे लेकर नागरिकता अधिनियम को वापस लेने की मांग की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, प्रदर्शन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
इस हफ्ते की शुरुआत में राज्य विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल डीएमके ने अपने समर्थको के साथ यहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक विशाल रैली निकाली थी और केन्द्र सरकार को नागरिकता कानून के खिलाफ आगे भी आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के अनुसार, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न से बचने के लिए 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जहां देश भर के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।
#WATCH Chennai: Tamil Nadu Thowheed Jamath takes out protest march against #CitizenshipAmendmentAct pic.twitter.com/qC89KuZ1CA
— ANI (@ANI) December 28, 2019