फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslim intellectuals meet rss chief mohan bhagwat discuss on increasing brotherhood among communities

Mohan Bhagwat : मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने की संघ प्रमुख से मुलाकात, समुदायों के बीच भाईचारा बढ़ाने पर की चर्चा

Wed, 21 Sep 2022 03:14 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 21 Sep 2022 03:14 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, ज्ञानावापी मस्जिद मामले पर सुनवाई चल रही है, ऐसे में इस बैठक में देश में सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
 

विज्ञापन
Muslim intellectuals meet rss chief mohan bhagwat discuss on increasing brotherhood among communities
संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से हाल में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी और दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग सहित मुस्लिम बुद्धिजीवियों के एक समूह ने मुलाकात की थी। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में जबकि ज्ञानावापी मस्जिद मामले पर सुनवाई चल रही है, ऐसे में देश में सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरुद्दीन शाह, पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी और परोपकारी सईद शेरवानी भी हाल ही में आरएसएस के अस्थायी कार्यालय उदासीन आश्रम में बंद कमरे में हुई बैठक में मौजूद थे।
विज्ञापन


बंद कमरे में दो घंटे तक चली बैठक में अन्य मुद्दों के अलावा दोनों समुदायों के बीच संबंधों को सुधारने पर भी चर्चा हुई।

इस बैठक में मौजूद सूत्रों ने बताया कि भागवत और मुस्लिम बुद्धिजीवियों के समूह ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि समुदायों के बीच सांप्रदायिक सद्भाव और सुलह को मजबूत किए बिना देश प्रगति नहीं कर सकता। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों ने इस बात का समर्थन किया कि सांप्रदायिक सद्भाव और समुदायों के बीच मतभेदों और गलतफहमियों को दूर करने की आवश्यकता है। इसके लिए एक योजना भी तैयार की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरएसएस ने हाल ही मुसलमानों से संपर्क बढ़ाया है और भागवत ने समुदाय के नेताओं के साथ कई बैठकें की हैं।  पिछले साल भी उन्होंने मुंबई के एक होटल में मुस्लिम बुद्धिजीवियों के एक समूह के साथ मुलाकात की थी। सितंबर 2019 में भागवत ने दिल्ली में आरएसएस कार्यालय में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना सैयद अरशद मदनी से भी मुलाकात की थी और हिंदू-मुस्लिम एकता, मॉब लिंचिंग की घटनाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed