{"_id":"574717dc4f1c1b2c3e69106c","slug":"muslim-did-not-get-reservation-because-of-legal-hurdles-says-shivpal-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानूनी अड़चनों के कारण मुस्लिमों को नहीं मिला आरक्षण-शिवपाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कानूनी अड़चनों के कारण मुस्लिमों को नहीं मिला आरक्षण-शिवपाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला , नई दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यूपी से 73 सांसद जीतने के कारण नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और अब यूपी की ही उपेक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने यूपी के विकास कार्यों के नौ हजार करोड़ रुपये नहीं दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अमर सिंह के सपा में शामिल होने पर आजम खां पार्टी ने नाराज नहीं हो सकते है। मुलायम सिंह यादव को पार्टी में किसी को भी शामिल करने और नहीं करने का अधिकार आजम खां समेत संसदीय बोर्ड ने दिया था।
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर लगाया नौ हजार करोड़ रुपये रोकने का आरोप
कलक्ट्रेट में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अभी और भी चौधरी चरण सिंह और लोहिया समर्थक नेता पार्टी में शामिल होंगे। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के अनुरूप मुस्लिमों को 18 प्रतिशत आरक्षण कानूनी अड़चनों के कारण नहीं मिल पा रहा है। फिर भी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालाधन वापस लाकर सभी के खातों में 15 लाख रुपये जमा करने, युवाओं बेरोजगारों को रोजगार, देने, किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य, चीन के कब्जे वाली भूमि वापस लेने समेत कई वादे किए थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
उन्होंने आरएसएस और बजरंग दल पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव से पहले ये लोग माहौल खराब करने की कोशिश में लगे हैं।