फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Music, latest weapon in Pak arsenal

भारतीय पायलटों को 'टॉर्चर' करने के लिए पाकिस्तान ने 'म्यूजिक' को बनाया हथियार

Tue, 04 Oct 2016 11:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
Music, latest weapon in Pak arsenal
- फोटो : amar ujala
सीमा पार बैठे पाकिस्तानी हैकरों की हरकतों ने भारतीयों पायलटों की नींद उड़ा दी है। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक से हवाई जहाज उड़ाने वाले पायलटों को पाकिस्तानी हैकर्स जबरन अपने देशभक्ति गाने सुनाकर परेशान कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जब एयरक्राफ्ट की लैंडिंग कर रहे होते हैं, तब पायलट जम्मू एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क करने के लिए एक फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करते हैं। पाकिस्तानी हैकर्स इसी फ्रीक्वेंसी में सेंध लगाकर उन्हें जबरन पाकिस्तानी देशभक्ति के गाने सुना रहे हैं। विभिन्न एयरलाइन्स के विमान तो जम्मू तक ही हैं, लेकिन एयर इंडिया के विमान आर्मी चार्टर के मुताबिक थोएस स्थित सैन्य हवाई अड्डे तक जाते हैं। थोएस में सेना का हवाई अड्डा है, जो एलओसी के काफी नजदीक है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस आशय की खबर प्रकाशित की है। 
विज्ञापन


ऊंचाई पर विमान उड़ाने वाले एक वरिष्ठ पायलट ने बताया, 'हमें 'दिल, दिल पाकिस्तान, जान, जान पाकिस्तान' जैसे गाने सुनने पड़ते हैं। हमारी फ्रीक्वेंसी को हैक कर पिछले कुछ समय से ऐसा किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में हमें ऊधमपुर में नॉदर्न कंट्रोल जाना पड़ता है। यह एटीसी एयरफोर्स की ओर चलाई जाती है, जब फ्लाइट 1000 फीट की ऊंचाई पर होती है, तब हम इस एटीसी से संपर्क करते हैं। इससे नीचे होने पर जम्मू टॉवर से संपर्क करते हैं।' नॉदर्न कंट्रोल जम्मू एटीसी को लैंडलाइन पर फोन कर पायलटों के लिए दूसरी फ्रीक्वेंसी लेती है। एटीसी पायलटों को सूचित करती है, इस फ्रीक्वेंसी पर जम्मू से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लैंडिंग के चलते चौकन्ने रहते हैं पायलट

Music, latest weapon in Pak arsenal
दूसरी को हैक कर पाने में पाकिस्तानी हैकरों की नाकामी का फायदा उठाते हुए पायलट एटीसी के साथ संपर्क करते हुए जम्मू या थोएस हवाई अड्डे पर लैंड कर जाते हैं। एक अन्य पायलट ने बताया, 'हम वीएचएफ का यूज करते हैं, यह साइट कम्युनिकेशन की लाइन है और इसके बारे में कहा जाता है कि 'यदि आप हमें देख सकते हैं, तो आप हमसे बात भी कर सकते हैं। इस वजह से हैकर्स हमारी फ्रीक्वेंसी को जाम कर देते हैं और अपने गाने सुनाने लगते हैं। लैंडिंग के आखिरी वक्त में गाने सुनकर हमें बहुत गुस्सा आता है।' इसी कारण जम्मू एटीसी की फ्रीक्वेंसी थोड़े ही अंतराल पर बदली जाती है, ताकि एलओसी के पार से होने वाली हैकिंग को कम किया जा सके। 

बता दें कि जम्मू और थोएस में लैंडिंग करने वाले पायलटों को बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है, एलओसी से बेहद पास होने के कारण उन्हें हमेशा चौकन्ना रहना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed