दो रुपये के पानी के पाउच के लिए कार सवार युवकों ने की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम नगर, जगदीशपुरा निवासी दिव्यांग सियाराम (60) मारुति एस्टेट चौराहा पर चाय का खोखा चलाते थे। चौराहे पर निर्माणाधीन होटल की चौकीदार भी करते थे। घरवालों ने बताया कि रात डेढ़ बजे सियाराम खोखे के बाहर सो रहे थे। तभी कार से आए तीन युवकों ने शराब पीने के लिए पानी के पाउच मांगे। सियाराम ने खोखा बंद होने की बात कही। युवकों ने गालीगलौज की।
कुछ देर बाद शराब पीने के बाद लौटे और सियाराम पर सरियों से हमला कर दिया। पास में सो रहा सियाराम का बेटा बंटू बचाने आया तो उसकी पिटाई कर दी। सियाराम के गिरते ही युवक भागने लगे। चीखपुकार सुनकर लोगों ने घेराबंदी की।
...तो पुलिस के सामने हुई हत्या
सूचना पर आई पुलिस ने पीछा करके दो हमलावर असद (तिलक बाजार, कोतवाली) और सुहेल (पन्नी वाली गली, कोतवाली) को पकड़ लिया। वहीं लोग घायल सियाराम को एसएन इमरजेंसी ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी शादी से लौट रहे थे। पानी के दो पाउच लेने के बाद रुपये नहीं दिए थे। सियाराम ने दो रुपये मांगे थे। इसको लेकर विवाद हुआ।
...तो पुलिस के सामने हुई हत्या
सियाराम के साले मुगदम का आरोप है कि हमले के वक्त चौराहे पर दो पुलिस कर्मी खड़े थे। झगड़ा होने पर वह काफी देर से आए। इसके बाद भी युवकों को नहीं रोक सके। पुलिस के सामने ही हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।