{"_id":"613c85d78ebc3eb502029a2f","slug":"muraleedharan-says-surprised-that-bishop-joseph-kallarangatt-analysis-criticized-by-some-leaders-of-congress-and-cpm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत : पादरी के बयान पर भाजपा ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस और सीपीएम नेता क्यों कर रहे विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत : पादरी के बयान पर भाजपा ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस और सीपीएम नेता क्यों कर रहे विरोध
Sat, 11 Sep 2021 04:02 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 11 Sep 2021 04:02 PM IST
सार
बिशप जोसेफ कल्लारंगट के युवा कैथोलिक लड़कियां राज्य में “लव एंड ड्रग जिहाद” की शिकार होने वाली टिप्पणी पर सियासत तेज हो गई। भाजपा ने राज्य सरकार और कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा है। वी मुरलीधरन ने कहा कि उन्हें आश्चर्य हो रहा है कि उनके बयान पर कांग्रेस और सीपीएम के नेता विरोध क्यों कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विजयन ने भी उनके बयान की निंदा की है।
विज्ञापन
वी मुरलीधरन, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के एक चर्च के बिशप जोसेफ कल्लारंगट के बयान पर सियासत शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने कहा कि उन्हें आश्चर्य हो रहा है कि बिशप के बयान पर कांग्रेस और सीपीएम के नेता विरोध या आलोचना क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब जिहादियों का विरोध और भंडाफोड़ किया जा रहा है तो वे आलोचना या निंदा क्यों कर रहे हैं। यह बात समझ से परे है।
विज्ञापन
मालूम हो कि चर्च के बिशप जोसेफ कल्लारंगट ने कहा था कि युवा कैथोलिक लड़कियां राज्य में “लव एंड ड्रग जिहाद” की शिकार हो रही थीं और गैर-मुसलमानों की छवि खराब करने के लिए एक रणनीति तैयार की जा रही है। कोट्टायम जिले के कुरुविलंगाडु में एक चर्च समारोह में बोलते हुए, कल्लारंगट ने कहा, “उन्होंने महसूस किया है कि भारत जैसे लोकतंत्र में हथियार उठाना और दूसरों को नष्ट करना आसान नहीं है और उन्होंने गैर-मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए हैं। जिहादी गैर-मुसलमानों को नष्ट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें लव जिहाद और ड्रग जिहाद शामिल हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने भी बयान की निंदा की
गौरतलब है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बिशप जोसेफ कल्लारंगट के उस बयान की निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि युवा लव एंड नारकोटिक्स जिहाद की शिकार हो रही हैं। मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि जिम्मेदार पदों पर रहने वालों को सतर्क रहना चाहिए और समाज में धार्मिक विभाजन नहीं पैदा करना चाहिए।
विज्ञापन