फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Munugode bypoll AICC issues show cause notice to party MP Venkat Reddy

मुनुगोड़े उपचुनाव: कांग्रेस नेता का ऑडियो वायरल, भाजपा उम्मीदवार भाई के लिए मांगा समर्थन, पार्टी ने भेजा नोटिस

Sun, 23 Oct 2022 08:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 23 Oct 2022 08:01 PM IST
सार

एआईसीसी के महासचव तारिक अनवर ने 22 अक्तूबर के नोटिस में वेंकट रेड्डी से दस दिनों के भीतर जवाब मांगा है। नोटिस में उनसे पूछा गया है कि पार्टी के संविधान के प्रावधानों के अनुसार उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए?

विज्ञापन
Munugode bypoll AICC issues show cause notice to party MP Venkat Reddy
Komatireddy Venkat Reddy - फोटो : Facebok/Komatireddy Venkat Reddy

विस्तार

कांग्रेस सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी की एक वॉयस रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें वह कथित तौर पर अपने भाई के लिए मुनुगोड़े विधानसभा उपचुनाव (तेलंगाना) के लिए समर्थन मांगते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस चुनाव में उनके भाई भाजपा से उम्मीदवार हैं। वहीं ये मामला सामने आने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने उन्हें 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है।  

विज्ञापन


एआईसीसी के महासचिव तारिक अनवर ने 22 अक्तूबर के नोटिस में वेंकट रेड्डी से दस दिनों के भीतर जवाब मांगा है। नोटिस में उनसे पूछा गया है कि पार्टी के संविधान के प्रावधानों के अनुसार उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए?
विज्ञापन


अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (डीएसी) के सचिव अनवर ने कहा, वायस रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वायरल हुई है। प्रथम दृष्टया यह पार्टी अनुशासन का उल्लंघन का मामला है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनुगोड़े में उपचुनाव इसलिए कराना पड़ रहा है क्योंकि वेंकट रेड्डी के ही छोटे भाई कांग्रेस विधायक कोमाती रेड्डी राज गोपाल रेड्डी इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। वेंटक रेड्डी अभी भोंगीर भोंगीर क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं।


तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में वेंकट रेड्डी अपने भाई के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार पल्लवी श्रावंती के समर्थन में प्रचार करेंगे या नहीं, इस बारे में गहरी अटकलें लगाई जा रही हैं। उपचुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर को होंगे और  मतगणना छह नवंबर को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed