फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbra Police summons suspended BJP spokesperson Nupur Sharma on 22nd June to record her statement

Nupur Sharma Case: मुंबई पुलिस ने नुपुर शर्मा को भेजा समन, VHP ने कहा- पैगंबर पर बयान सही या गलत, कोर्ट तय करेगा

Tue, 07 Jun 2022 02:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Jun 2022 02:17 PM IST
सार

 Mumbai Police Summons Nupur Sharma: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के आरोप में भारतीय जनता पार्टी से निलंबित की गईं प्रवक्ता नुपुर शर्मा और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Mumbra Police summons suspended BJP spokesperson Nupur Sharma on 22nd June to record her statement
नुपुर शर्मा - फोटो : Twitter@ Nupur Sharma

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की निलंबित नेता नुपुर शर्मा को अब मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के मामले में यह कार्रवाई की गई है। उन्हें 22 जून तक पेश होना होगा। बता दें कि पार्टी द्वारा एक्शन लिए जाने के बाद नुपुर ने अपना विवादित बयान वापस लिया था। उन्होंने दावा किया था कि भगवान शिव के लगातार मजाक उड़ाए जाने और उनका अपमान होता देख उन्होंने ऐसी प्रतिक्रिया दे डाली थी। नुपुर ने स्पष्ट कहा था कि अगर उनके बयान से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हों तो वह क्षमा मांगती हैं।

विज्ञापन


नुपुर शर्मा की बढ़ाई गई सुरक्षा
विवादित टिप्पणी के आरोप में भारतीय जनता पार्टी से निलंबित की गईं प्रवक्ता नुपुर शर्मा और उनके परिवार को दिल्ली पुलिस ने एक शिकायत के बाद सुरक्षा मुहैया करवाई है। टिप्पणी के बाद से ही नुपुर को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके खिलाफ उन्होंने थाने में शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसी एफआईआर के आधार पर पुलिस ने उन्हें व उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नुपुर शर्मा को मिला विश्व हिंदू परिषद का साथ
वहीं नुपुर शर्मा को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) का साथ मिला है। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि नुपुर शर्मा का बयान सही या गलत, यह अदालत तय करेगी। वीएचपी नेता ने अदालत के फैसले का इंतजार किए बिना नुपुर की टिप्पणी पर हिंसक प्रदर्शनों पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि कुछ लोग कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। 

आलोक कुमार ने कहा कि अदालत के फैसले की प्रतीक्षा किए बिना पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं, क्या यह कानून के तहत हो रहा है। खुले तौर पर कहा जा रहा है कि अगर कोई पैगंबर के बारे में कुछ कहता है तो जीभ काट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस नूपुर की टिप्पणियों के खिलाफ शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करेगी और इसकी जांच करेगी। उसके बाद, अदालत इस पर सुनवाई करेगी और अंत में लोगों को अदालत के फैसले को स्वीकार करना चाहिए।



अरब देशों में विरोध
कुछ धार्मिक समूहों के विरोध प्रदर्शनों और कुवैत, कतर और ईरान जैसे देशों की तीखी प्रतिक्रिया के बीच, भाजपा ने एक बयान जारी कर इस मामले पर स्पष्टिकरण दिया था। पार्टी ने जोर देकर कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है। दिल्ली पुलिस ने अधिकारी ने बताया कि नुपुर शर्मा ने लगातार मिल रही धमकियों के बारे में शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed