फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbais Taj Palace to be venue of first days meeting of UN counter terror panel

UN Panel Meeting: 'यूएन काउंटर टेरर पैनल' की मेजबानी करेगा भारत, मुंबई के ताज पैलेस में होगी पहले दिन की बैठक

Wed, 12 Oct 2022 09:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 12 Oct 2022 09:21 PM IST
सार

26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के दस आतंकी भारत की वित्तीय राजधानी में घुसे थे। ये आतंकी कराची से अरब सागर के समुद्री मार्ग का इस्तेमाल कर मुंबई पहुंचे थे। मुंबई में घुसने के बाद इन्होंने ताज पैलेस होटल पर हमला किया था।

विज्ञापन
Mumbais Taj Palace to be venue of first days meeting of UN counter terror panel
Taj Palace, Mumbai - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत इस माह मुंबई के प्रतिष्ठित ताज पैलेस होटल में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की काउंटर टेररिज्म कमेटी की मेजबानी करेगा। यह बैठक 28 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। करीब 14 साल पहले हुए 26/11 आतंकी हमलों में ताज पैलेस होटल भी आतंकियों के निशाने पर था। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, इसके बाद अगले दिन यानी 29 अक्तूबर को सयुक्त राष्ट्र के इस शीर्ष पैनल की बैठक दिल्ली में होगी। माना जा रहा है कि पहले दिन ताज पैलेस होटल का चयन इसलिए किया गया ताकि आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्प का संदेश दुनिया के अन्य देशों तक पहुंच सके।  
विज्ञापन


26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के दस आतंकी भारत की वित्तीय राजधानी में घुसे थे। ये आतंकी कराची से अरब सागर के समुद्री मार्ग का इस्तेमाल कर मुंबई पहुंचे थे। मुंबई में घुसने के बाद इन्होंने एक रेलवे स्टेशन, दो लग्जरी होटलों (ताज पैलेस और ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल) और एक यहूदी केंद्र पर एक साथ हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुरक्षाबलों को इनसे निपटने में साठ घंटे से अधिक का समय लगा था। इन हमलों के दौरान 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। यहीं नहीं, इसने दोनों देशों को युद्ध के कगार पर ला खड़ा कर दिया था। 

पैनल की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इस दौरान आतंकी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जा रही नई टेक्नोलॉजी पर विचार विमर्श किया जाएगा। 28 अक्तूबर को सॉफ्ट ओपनिंग के साथ यूएन टेरर काउंटर कमेटी की विशेष बैठक शुरू होगी और 29 अक्तूबर को नई दिल्ली पूरे दिन यह बैठक जारी रहेगी। 
   
भारत, वर्ष 2022 के लिए इस कमेटी का अध्यक्ष है। मुंबई व नई दिल्ली में आयोजित होने वाली इस विशेष बैठक में 15 देशों के राजनयिकों की मेजबानी भारत करेगा। 

पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा था कि विशेष समिति की बैठक मुंबई में भी आयोजित हो रही है, यह भयावह घटना (आतंकी हमला) में मारे गए लोगों के लिए भी एक श्रद्धांजलि होगी। 

15 सदस्य देशों वाले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत अस्थायी सदस्य है। इसके अध्यक्ष के रूप में उसका दो साल का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो जाएगा। दिल्ली में होने वाली बैठक में आतंकवादी के बढ़ते खतरे और इससे प्रभावी ढंग से निपटने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है। 

 
ऐसा सातवीं बार होगा, जब काउंटर टेरर कमेटी के सदस्य संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय से बाहर इकट्ठा होंगे। इस कमेटी की विशेष बैठक आखिरी बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से बाहर जुलाई 2015 में मैड्रिड में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed