फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Yacht Marina Project: ₹922.67 Crore Plan for 604 Yacht Berths at Victoria Dock

मुंबई को मिलेगी विश्वस्तरीय याट मरीना की सौगात: विक्टोरिया डॉक पर 922.67 करोड़ की परियोजना; जानें पूरा प्लान

Fri, 23 Oct 2026 06:55 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 23 Oct 2026 06:55 AM IST
सार

मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने विक्टोरिया डॉक में विश्वस्तरीय याट मरीना बनाने के लिए 922.67 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत बोलियां आमंत्रित की हैं। इस परियोजना में 604 याट बर्थ, पांच सितारा होटल, नौकायन स्कूल, याट क्लब और आधुनिक पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना पूरी होने के बाद मुंबई में समुद्री पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Mumbai Yacht Marina Project: ₹922.67 Crore Plan for 604 Yacht Berths at Victoria Dock
मुंबई को मिलेगी याट मरीना की सौगात - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

विस्तार

मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने विक्टोरिया डॉक पर 922.67 करोड़ रुपये की लागत से याट मरीना विकसित करने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। इस परियोजना में 604 याट बर्थ, एक पांच सितारा होटल, नौकायन स्कूल और तटवर्ती पर्यटन सुविधाएं शामिल होंगी। इसे विकसित भारत मुंबई मरीना परियोजना के तहत डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) मॉडल पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
  • मॉडल : डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण मॉडल पर आधारित।
  • साझेदारी : चुनी हुई कंपनी 45 वर्षों तक इसका संचालन करेगी, फिर इसे मुंबई पोर्ट अथॉरिटी को सौंप दिया जाएगा।
  • मंजूरी : पर्यावरण और तटीय विनियमन क्षेत्र से हरी झंडी मिल गई है।
यह परियोजना सुरक्षा और बंदरगाह संचालन को बनाए रखते हुए मुंबई के वर्किंग पोर्ट के एक हिस्से को संगठित समुद्री पर्यटन के लिए खोलेगा और रोजगार के नए अवसर लाएगा। - एम अंगमुथु, अध्यक्ष, मुंबई पोर्ट अथॉरिटी
विज्ञापन


कुल क्षेत्रफल : 37.3 हेक्टेयर का संरक्षित जल क्षेत्र।
कुल क्षमता : पूर्ण विकास के बाद 604 याट बर्थ।
पहला चरण : 424 बर्थ के साथ शुरुआत।
प्रगति : 150 मीटर का पाइल्ड ब्रेकवाटर और फ्लोटिंग पोंटून का काम लगातार प्रगति पर चल रहा है।

रहने और खाने की व्यवस्था : पांच सितारा होटल, प्रीमियम फूड एवं बेवरेज आउटलेट्स।

प्रशिक्षण-मनोरंजन : अंतरराष्ट्रीय नौकायन स्कूल याट क्लब और बोट शो के लिए खास।

बिजनेस-शॉपिंग : पर्यटन व्यापार केंद्र और शानदार खुदरा बाजार।

रखरखाव : हाजी बंदर पर याट मरम्मत यार्ड और ड्राई स्टैक स्टोरेज।

टेंडर और बोली प्रक्रिया... प्री-बिड की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर, 2026 और बोली जमा करने की तिथि 15 दिसंबर, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed